नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
7

नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

  • 2 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
  • 3 ट्रेन सिरपुर कागजनगर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव नहीं करेगी

जोधपुर,नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित।दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा सिकन्दराबाद मण्डल पर काजीपेट-बल्हारशाह रेलखण्ड के मकडी-सिरपुर टाउन-सिरपुर कागज नगर स्टेशनों के मध्य तीसरी लाईन डालने हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार इस कार्य के कारण ये ट्रेन प्रभावित रहेंगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1.गाडी संख्या 22631,मदुरै- बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन 14 सितंबर को मदुरै से प्रस्थान करेगी वह निर्धारित मार्ग वाया विजयवाड़ा-वारंगल- बल्हारशाह-नागपुर- ईटारसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया पेद्दपल्ली- निजामाबाद-पूर्णा-अकोला- बडनेरा- नागपुर होकर संचालित होगी।

2.गाडी संख्या 22674, मन्नारगुडी- भगत की कोठी एक्सप्रेस 25 सितंबर को मन्नारगुडी से प्रस्थान करेगी वह निर्धारित मार्ग वाया गुडुर-विजयवाड़ा- वारंगल-बल्हारशाह-नागपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया पेद्दपल्ली- निजामाबाद-पूर्णा-अकोला होकर संचालित होगी।

यह भी पढ़ें – अखिल भारतीय चित्रांश वँशज महासभा ने किया शिक्षकों का सम्मान

इन्ही कारण से ये ट्रेन सिरपुर कागजनगर स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी
1.गाडी संख्या 22738, हिसार- सिकन्दराबाद एक्सप्रेस 22 व 24 सितंबर को हिसार से प्रस्थान करने वाली ट्रेन सिरपुर कागजनगर स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

2.गाडी संख्या 22673, भगत की कोठी-मन्नारगुडी एक्सप्रेस 21सितंबर को भगत की कोठी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा सिरपुर कागजनगर स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

3 गाडी संख्या 22631,मदुरै- बीकानेर एक्सप्रेस 21सितंबर को मदुरै से प्रस्थान करने वाली ट्रेन सिरपुर कागजनगर स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here