दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है राजस्थान सरकार : विधायक कुनर

0
7

श्रीगंगानगर : विधायक कोष के तहत गुरुवार को पदमपुर में स्कूटी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक गुरमीत सिंह कुनर द्वारा 11 दिव्यांगजनों में स्कूटी वितरित की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कुनर ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के साथ-साथ दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए भी राजस्थान सरकार प्रयासरत है। इसीलिए विधायक कोष के तहत दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्कूटी वितरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने दिव्यांगजनों से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने आप को किसी से कम नहीं समझें।

समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक नरेश बारोठिया ने बताया कि कार्यक्रम में चयनित 11 दिव्यांगजनों को स्कूटी का वितरण किया गया। इस अवसर पर रूबी कुनर, बूटा सिंह, सुनील सहारण, संदीप कुमार, सुरेंद्र मदान और नरपत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

CM पुष्कर सिंह धामी ने किया बड़ा वादा, हरिपुर को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने का लिया संकल्प

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here