भ्रष्टाचार से पोषित अधिकारियों के निलंबन के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान भ्रष्टाचार से पोषित अधिकारियों के निलंबन के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
12

भ्रष्टाचार से पोषित अधिकारियों के निलंबन के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

जोधपुर,भ्रष्टाचार से पोषित अधिकारियों के निलंबन के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान। श्रीपीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट मसूरिया एवं समस्त पीपा क्षत्रिय न्याति ट्रस्ट रातानाडा के साथ समाज के सभी संगठनों के तत्वाधान में पिछले दो दिन से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है जिसका मुख्य कारण समाज की चांदपोल स्थित बाबा रामदेवजी के मंदिर भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा अतिक्रमण किये जाने के विरुद्ध एवं लंबे समय से सभी प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिए जाने के बावजूद प्रशासन की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

पढ़िए चुनावी रंग चढ़ने लगा समाज मे-आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सिन्धी समाज ने ठोकी ताल

तत्पश्चात समाज द्वारा धरना भी दिया गया लेकिन तब प्रशासन द्वारा एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही करने एवं भूमि का सीमांकन करने का आश्वासन भी समाज के प्रतिनिधि मंडल को दिया गया लेकिन लंबा समय बीत जाने के पश्चात अभी तक न तो प्रशासन की तरफ से कोई सीमांकन किया गया और न ही कोई उचित कार्रवाई हुई। जिसके परिणाम स्वरूप पीपा क्षत्रिय समाज द्वारा एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें समाज के सभी व्यक्तियों द्वारा एवं मुख्य रूप से बाबा रामदेवजी आस्था रखते वाले सभी भक्तों ने इस हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। समाज अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने बताया कि मात्र दो दिनों में हजारों लोगों ने समाज को सहयोग देने का आश्वासन भी दिया है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here