सड़क हादसे में घायल दो लोगों की मौत सड़क हादसे में घायल दो लोगों की मौत Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
7

सड़क हादसे में घायल दो लोगों की मौत

जोधपुर,सड़क हादसे में घायल दो लोगों की मौत। शहर एवं इसके आस पास सडक़ हादसे में घायल हुए दो लोगों की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। खेड़ापा पुलिस ने बताया कि नांदियाखुर्द निवासी बालाराम पुत्र कुम्भाराम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 21 अगस्त को अज्ञात वाहन चालक ने उसके पिता कुम्भाराम को नांदियाखुर्द गांव की सरहद में टक्कर मारकर घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल उसके पिता को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर उनकी मौत हो गई।

यह भी पढें – हरिद्वार की नई ट्रेन का जोधपुर में गर्मजोशी से स्वागत

श्रीयादे माता मंदिर के पास कुम्हारों की ढाणी नांदड़ी निवासी गणपतराम पुत्र किसनाराम प्रजापत ने पुलिस को बताया कि 28 जुलाई को उसका भाई सोढ़ेर गांव की तरफ गया था। तब सडक़ पर अचानक से एक नील गाय आ गई। उससे बचने के प्रयास में वह नील गाय से टकरा गया और घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। घटना में बनाड़ पुलिस ने कार्रवाई की।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here