नवआगंतुक छात्राओं के लिए आमुखीकरण कार्यक्रम नवआगंतुक छात्राओं के लिए आमुखीकरण कार्यक्रम Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
10

नवआगंतुक छात्राओं के लिए आमुखीकरण कार्यक्रम

  • राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय
  • राज्य सरकार के मिशन-2030 की जानकारी भी की साझा

जोधपुर,नवआगंतुक छात्राओं के लिए आमुखीकरण कार्यक्रम।
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में नवआगंतुक छात्राओं के लिए आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रधानाचार्य डॉ.नितिन राजवंशी ने सभी छात्राओं का संस्थान परिवार की ओर से स्वागत किया।

यह भी पढें – बनाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र होगा सैटेलाइट चिकित्सालय में क्रमोन्नत

प्रधानाचार्य द्वारा राज्य सरकार के मिशन 2030 कार्यक्रम की जानकारी भी साझा की गई। उन्होंने समस्त स्टाफ व छात्राओं को इस बाबत सुझाव देने के लिए प्रेरित किया।
आमुखीकरण कार्यक्रम के तहत समस्त विभागाध्यक्षों व प्रभारियों ने नवआगंतुक छात्राओं को संस्थान में होने वाली विभिन्न गतिविधियों से रूबरू कराया। कार्यक्रम समन्वयक नीतू टाक ने सभी स्टाफ सदस्यों को परिचय तथा मंच संचालन किया।
इस अवसर पर समस्त विभागाध्यक्ष, प्रभारी इंदु माथुर, कामना गुप्ता,रेणु व्यास,विजयश्री तथा अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here