मारवाड़ वासियों का गंगा स्नान करना हुआ आसान,नई ट्रेन आज से

0
14

मारवाड़ वासियों का गंगा स्नान करना हुआ आसान,नई ट्रेन आज से

  • भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार ट्रेन उद्घाटन फेरे पर आज आएगी जोधपुर
  • 18 कोचों की ट्रेन से यात्रियों को मिलेगी सुविधा

जोधपुर,मारवाड़ वासियों का गंगा स्नान करना हुआ आसान,नई ट्रेन आज से।मारवाड़ वासियों के लिए हर की पौड़ी में गंगा स्नान करना अब और आसान हो जाएगा। गुजरात के भावनगर टर्मिनस से आकर हरिद्वार जाने वाली नई साप्ताहिक ट्रेन मंगलवार सुबह उद्घाटन फेरे पर जोधपुर आएगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे के भावनगर रेलवे स्टेशन से हरिद्वार के बीच एक नई ट्रेन आरंभ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अपने उद्घाटन फेरे पर ट्रेन नम्बर 09271 भावनगर टर्मिनस से चलकर मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे जोधपुर पहुंच कर दस मिनट ठहराव के बाद जोधपुर मंडल के डेगाना,छोटीखाटू,डीडवाना,लाडनूं, सुजानगढ़ होते हुए हरिद्वार प्रस्थान करेगी। ट्रेन बुधवार सुबह 3.40 बजे हरिद्वार पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन वापसी में 19272,हरिद्वार- भावनगर एक्सप्रेस हरिद्वार से प्रत्येक बुधवार को सुबह 5 बजे रवाना होकर उसी दिन रात्रि 11 बजे जोधपुर आकर 11.10 बजे प्रस्थान कर समदड़ी,मोकलसर,जालोर,मोदरान,मारवाड़ भीनमाल,धनेरा,भीलड़ी व पाटण के रास्ते अगले दिन दोपहर 12.45 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंच जाएगी। सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में 1 सेकंड एसी,3 थ्री टायर एसी,9 स्लीपर,3 जनरल व दो एसएलआर सहित 18 आईसीएफ कोच होंगे जिससे यात्रियों को हरिद्वार तक यात्रा करने के लिए अतिरिक्त सीटें मिल सकेंगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
भावनगर-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में भावनगर परा, सिहोर,धोला,बोटाद लींबडी, सुरेन्द्र नगर गेट,विरमगाम, महेसाणा,पतन,भीलडी,धनेरा,मारवाड़ भीनमाल,मोदरान जालोर, मोकलसर,समदड़ी जंक्शन,जोधपुर,डेगाना जंक्शन,छोटी खाटू, डीडवाना,लाडनूं, सुजानगढ़,रतनगढ़,चूरू,सादुलपुर,हिसार, जाखल, सुनाम उधम सिंह वाला,धूरी,पटियाला,राजपुरा,अम्बाला कैंट, सहारनपुर एवं रुड़की स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

भावनगर टर्मिनस से लगेगा इतना समय
गुजरात के भावनगर से हरिद्वार की दूरी 1577 किलोमीटर है जिसे ट्रेन 19271/19272 कुल 31 घंटे 20 मिनट में पूरा करेगी। जबकि जोधपुर से इस ट्रेन से हरिद्वार पहुंचने में 19 घंटे लगेंगे।

बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस चल रही है पहले से
जोधपुर मंडल से हरिद्वार आवागमन के लिए 14888/14887, बाड़मेर- ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन का प्रतिदिन संचालन हो रहा है जो जोधपुर,मेड़ता रोड,नागौर,बीकानेर के रास्ते हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश जाती है। अब नई साप्ताहिक ट्रेन आरंभ होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।