नव सज्जित टाउनहॉल में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगे मशहूर गायक रवींद्र उपाध्याय नव सज्जित टाउनहॉल में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगे मशहूर गायक रवींद्र उपाध्याय Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
9

नव सज्जित टाउनहॉल में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगे मशहूर गायक रवींद्र उपाध्याय

जोधपुर,नव सज्जित टाउनहॉल में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगे मशहूर गायक रवींद्र उपाध्याय। टाउनहाल के लोकार्पण समारोह के अन्तर्गत मंगलवार 5 सितंबर को देश के मशहूर गायक रवींद्र उपाध्याय अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने जोधपुर आ रहे हैं। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी ने जोधपुर के सुधि दर्शकों के लिये आधुनिक व नवीनीकृत जयनारायण व्यास टाउनहाल में साज़ और आवाज़ शीर्षक कार्यक्रम में तलाश,गोलमाल हैप्पी न्यू ईयर, इक़बाल व रक्त चरित्र सहित अन्य फ़िल्मों के सुरीले गायक रवींद्र उपाध्याय को आमंत्रित किया है।

इसे भी पढ़िए- प्रो.नामवर सिंह स्मृति व्याख्यान मंगलवार को

अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश ने बताया कि जहां एक ओर श्रोताओं का स्वस्थ मनोरंजन करना अकादमी का दायित्व है वहीं दूसरी तरफ़ सुसज्जित नव प्रेक्षागृह के उपकरणों का परिवीक्षण भी किया जा सकेगा।बिनाका ने बताया कि सायं 7.30 बजे आयोजित होने वाले इस म्यूज़िकल कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है, लेकिन क्षमता से अधिक प्रवेश नहीं दिया जाएगा,अत: दर्शकों से अनुरोध है कि कार्यक्रम के आधा घंटा पूर्व अपना स्थान ग्रहण कर लें।

खबरें फटाफट की  एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here