प्रदेशवासियों को महंगाई से राहत पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध-मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों को महंगाई से राहत पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध-मुख्यमंत्री Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
11

प्रदेशवासियों को महंगाई से राहत पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध-मुख्यमंत्री

जोधपुर,प्रदेशवासियों को महंगाई से राहत पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध-मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने कहा कि प्रदेश वासियों को महंगाई से राहत पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाओं द्वारा हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई है।

उन्होंने कहा कि अब हम मिलकर आगे बढ़ेंगे और राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाएंगे। मुख्यमंत्री गहलोत रविवार को जोधपुर के उम्मेद राजकीय स्टेडियम में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का अवलोकन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन ओलम्पिक खेलों से प्रतिभाओं को स्वर्णिम अवसर मिल रहे हैं। इससे भविष्य में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे खिलाड़ी मेडल जीतते नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें- बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,पति की मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न नए जिलों के सृजन से राजस्व, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य,शिक्षा,पेयजल और विद्युत जैसी बुनियादी सुविधाएं आमजन तक और सरलता से पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि जिलों के सृजन के निर्णय से हमारा प्रदेश वर्ष 2030 तक देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा।गहलोत ने कहा कि मेरे लिए प्रदेश का सर्वांगीण विकास और अंतिम व्यक्ति तक की सेवा जरूरी है। इसी सोच के साथ राज्य सरकार की ऐतिहासिक जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत हुआ है। देश में पहली बार स्वास्थ्य का अधिकार,राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी कानून लाया गया। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत कैम्पों में 10 योजनाओं की गारंटी,25 लाख रुपए की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना,अन्नपूर्णा फूड पैकेट,इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना, गिग वर्कर्स एक्ट,महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की शुरूआत, उड़ान योजना,इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गांरटी योजना,ओपीएस बहाली सहित अन्य फैसलों से राजस्थान देश में मॉडल स्टेट बन गया है।

पढ़िए नया जिला फलोदी में क्या बोले मुख्यमंत्री विकास के वादे निभाए,निभाते रहेंगे-मुख्यमंत्री

गहलोत ने कहा कि अब हमें मिलकर वर्ष 2030 के राजस्थान का सपना देखना है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे राज्य सरकार के विजन-2030 डॉक्यूमेंट के लिए अपने सुझाव जिला प्रशासन के जरिए दे सकते हैं। हर सुझाव और विचारों को लेकर पहले विभागीय और फिर राजस्थान का विजन डॉक्यूमेंट सितम्बर अंत तक जारी किया जाएगा। इसमें 1 करोड़ प्रदेशवासियों से सुझाव लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल में रस्साकसी खेल का अवलोकन किया। इसमें टीम धवा और केरु के बीच रोचक रस्साकस्सी की प्रतियोगिता जारी है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here