विद्यार्थियों ने विज्ञापन के माध्यम से प्रस्तुत किये बिजनस आइडिया विद्यार्थियों ने विज्ञापन के माध्यम से प्रस्तुत किये बिजनस आइडिया Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
14

विद्यार्थियों ने विज्ञापन के माध्यम से प्रस्तुत किये बिजनस आइडिया

बीबीए के विद्यार्थियों के लिए एड-मैनिया का आयोजन

जोधपुर,विद्यार्थियों ने विज्ञापन के माध्यम से प्रस्तुत किये बिजनस आइडिया। शहर के प्रतापनगर स्थित ऐश्वर्या कॉलेज में बीबीए कोर्स में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एड-मैनिया एक्टिविटी का आयोजन किया गया जिसमें बीबीए द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की टीमों ने शिरकत कर नये प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग व विज्ञापन का प्रदर्शन आकर्षक अन्दाज में प्रस्तुत किया। इस मैनेजमेंन्ट एक्टिविटी को विभाग की सहायक प्रोफेसर अपूर्वा शर्मा व डॉ शिल्पा परिहार के निर्देशन में संचालित किया गया जिसमें प्रबन्ध संकाय के विभागाध्यक्ष के अलावा वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष बसन्त कल्ला के साथ डॉ प्रवेश भण्डारी,डॉ सोनी देवानी आदि फैकल्टी सदस्य उपस्थित थे।

पढ़िए अब डिजिटल लॉकर भी सुरक्षित नही- डिजिटल लॉकर के बावजूद घरेलु नौकर डायमंड जड़ित लाखों के आभूषण चुरा ले गया

इस एक्टिविटी में विद्यार्थियों की कुल छः टीम बनाई गई। प्रत्येक टीम ने नये प्रोडक्ट्स को मार्केट में लॉन्च करने के लिए विज्ञापन तैयार कर एक्ट के माध्यम से प्रस्तुत किया। विज्ञापन प्रस्तुति के पश्चात प्रत्येक टीम से उस प्रोडक्ट के मार्केटिंग,रणनीति व बिजनस प्लॉन सम्बन्धी प्रश्न पूछे गये जिसके आधार पर उन्हें अंक प्रदान किये गये। बीबीए द्वितीय वर्ष के प्रद्युम्न,लावण्या व लवीना की टीम ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर एक्टिविटी में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि बीबीए तृतीय व वर्ष की प्रांजल, अनुराग,श्रेया,अनुज,हिमांशु व दयाल की टीम तथा बीबीए द्वितीय वर्ष की गुनगुन,सौम्या व छवि की टीम संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रही। प्रतिभागियों को उनके प्रेजेन्टेशन, कम्यूनिकेशन,कॉन्फिडेन्स,नवाचार, बिजनस आइडिया आदि मानदण्डों के आधार पर अंक दिये गये। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में विधि संकाय के संयोजक एडवोकेट विशाल जोशी थे जिन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी बिजनस को स्थापित करने के लिए राज्य व केन्द्र सरकार के आवश्यक मानदण्डों,नियमों व कानून प्रक्रिया के परिपेक्ष्य में भी जानकारी दी। विजेता व उपविजेता टीम सदस्यों को पारितोषिक प्रदान किये गये।

पढ़ें पूरी कहानी – कोल्ड स्टोरेज के ठेेकेदार पर लाखों की इलायची चुराने का आरोप

इस अवसर पर कॉलेज निदेशक भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में प्रबन्ध संकाय के विद्यार्थियों के लिए केवल किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नही है। विद्यार्थियों को ऐसी एक्टिविटीज से आत्मविश्वास बढ़ता है तथा नये बिजनस आइडिया को इम्प्लीमेन्ट करने में मदद मिलती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को ऐसी एक्टिविटीज में भाग लेने हेतु प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ ऋषि नेपालिया ने इस अवसर पर कहा कि कॉलेज का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम में उपलब्ध विषयों को कक्षाओं में पढ़ाना नही है बल्कि उन कॉन्सेप्ट्स को प्रैक्टिकल द्वारा समझाना तथा प्रायोगिक ज्ञान प्रदान कर विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास में मदद करना है। उन्होने कहा कि प्रबन्ध संकाय के विद्यार्थियों को बिजनस से जुड़ी खबरों को अवश्य पढ़ना चाहिए तथा नवाचार हेतु हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here