इन्द्रधनुषी स्वरूप में निखरा जयनारायण व्यास स्मृति छविगृह इन्द्रधनुषी स्वरूप में निखरा जयनारायण व्यास स्मृति छविगृह Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
16

इन्द्रधनुषी स्वरूप में निखरा जयनारायण व्यास स्मृति छविगृह

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को करेंगे लोकार्पण

जोधपुर,इन्द्रधनुषी स्वरूप में निखरा जयनारायण व्यास स्मृति छविगृह। राजस्थान की लोक संस्कृति और कलाओं के संरक्षण-संवर्धन एवं देश-दुनिया में इसके वैशिष्ट्य छाप छोड़ने की दिशा में जोधपुर के जयनारायण व्यास ऑडिटोरियम का कोई सानी नहीं।

दशकों से लोक लहरियों का जयगान करने वाला यह टाउन हॉल स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के यादगार आयोजनों और लोक कलाकारों, रंगकर्मियों की प्रस्तुतियों और अभिनय कला का साक्षी रहा है। जोधपुर की लोक सांस्कृतिक धड़कनों का साक्षी रहा यह टाउन हॉल अपने आप में कला-संस्कृति का धाम रहा है।

पढ़िए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को जोधपुर आएंगे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार शाम आधुनिक एवं नवीनीकृत जय नारायण व्यास स्मृति भवन टाउन हॉल का लोकार्पण करेंगे।मुख्यमंत्री गहलोत की पहल पर जोधपुर विकास प्राधिकरण ने अत्याधुनिक संसाधनों और नवीन आयामों के साथ अब इसका रंग-रूप निखारकर इन्द्रधनुषी आभा से महिमा मण्डित कर दिया है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अन्तर्गत इसका पुनरूद्धार किया गया है। इस कार्य के लिए जारी 980 लाख की स्वीकृतियां जारी की गई जिनके अन्तर्गत हुए कार्यों में ग्राउंड फ्लोर पर स्टेज, वीआईपी रूम,हॉल के गेट,हॉल में बैठने की व्यवस्था के साथ ही पुरुष और महिला टॉयलेट,ग्रीन रूम,हॉल में वॉल पेनलिंग,फॉल सिलिंग,छत रिपेयर का कार्य तथा प्रथम तल पर बैठने की व्यवस्था,आर्ट गॅलेरी, रिहर्सल रूम डॉमेंटर,फायर फाईटिंग सिस्टम, कुलिंग सिस्टम,साउंड सिस्टम,लिफ्ट का कार्य,बाउंड्री वॉल रेनोवेशन आदि के कार्य करवाए गए हैं।

यह भी पढ़िए- एम्स जोधपुर में खेलकूद तेजस का आयोजन 5 से 9 सितंबर को

इसी प्रकार टाउन हाल में विद्युतीकरण के अन्तर्गत ऑडिटोरियम में वायरिंग,फायर फाईटिंग,एसी एवं लाईटिग सिस्टम डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड, लॉ-वॉल्टेज आईटम लगाने का कार्य करवाया गया है। साथ ही स्टेज लाईट लगाने का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाला अत्याधुनिक स्वरूप में निखरा यह टाउन हॉल लोक कलाओं, संस्कृति और रंगकर्म की धाराओं-उप धाराओं के प्रवाह को और अधिक वेग प्रदान करते हुए राजस्थान की लोक लहरियों और सांगीतिक परम्पराओं को सुदृढ़ करते हुए रंग रंगीले राजस्थान के कीर्तिगान में सहभागी सिद्ध होगा।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here