शिविर में 182 दिव्यांजन को बांटे कृत्रिम उपकरण शिविर में 182 दिव्यांजन को बांटे कृत्रिम उपकरण Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
5

शिविर में 182 दिव्यांजन को बांटे कृत्रिम उपकरण

जोधपुर,शिविर में 182 दिव्यांगजन को बांटे कृत्रिम उपकरण। हैल्थ वेलफेयर संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग भारत सरकार के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत उपस्थित थे। सांसद गहलोत का संस्थान की ओर से माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सांसद राजेन्द्र गहलोत ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। हैल्थ वेलफेयर संस्थान के सचिव राजाराम चौधरी ने बताया कि इस कृत्रिम उपकरण शिविर लक्ष्मण नगर- सी नांदड़ी स्थित प्रजापत मैरिज हॉल में किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरणों का वितरण मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य व सांसद राजेन्द्र गहलोत के हाथों किया गया।

पढ़िए पूरी खबर यहां क्या था मामला- मरीज को जोधपुर छोड़ कर पाली लौट रही एम्बुलेंस 108 बनी आग का गोला

हैल्थ वेलफेयर संस्थान की उपाध्यक्ष कमला चौधरी ने बताया कि इस शिविर में लाभार्थियों को व्हील चेयर, स्मार्टफोन,बैसाखी,वॉकर फोर सीपी, वॉकिंग स्टिक,ब्लूटूथ हियरिंग एड, ब्लाइंड स्टिक जैसे उपकरणों का वितरण किया गया। शिविर में 182 लाभार्थियों को यह उपकरण वितरित किये गये। इस शिविर में हैल्थ वेलफेयर संस्थान के स्टाफ सहित व्यवस्थापक व अशोक सिंह और नेहा अनू सर्जिकल टीम का भी विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर गांधी बधिर विद्यालय व नेत्रहीन विकास संस्थान के दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण वितरित किये गये। इन दोनों संस्थान से मोनिका शर्मा,शर्मिला पंचोली,गोपाल राव,सुनील,जितेन्द्र गौड,पुनाराम विश्नोई,खुशबू भाटी एवं रंजू बिश्नोई ने भी व्यवस्था को संभालकर अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सरपंच नांदड़ा बीजाराम,पूर्व सरपंच बस्तीराम,डॉ.मालाराम दहिया,प्रकाश सिंह खींची,राजपाल सिंह,अरूण जैन व आशीष बालदी महेश्वरी उपस्थित थे।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here