गर्भ संस्कार पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से गर्भ संस्कार पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
8

गर्भ संस्कार पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से

लघु उद्योग भारती भवन में 2 सितम्बर को होगा उद्घाटन

जोधपुर,गर्भ संस्कार पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से।राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों को संचालित करने वाले प्रमुख स्वयंसेवी संगठन आरोग्य भारती की जोधपुर प्रांत इकाई द्वारा गर्भ संस्कार विषय पर आयोजित की जा रही दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारम्भ शनिवार को लघु उद्योग भारती जोधपुर के सभा भवन में होगा।इसमें स्वस्थ और समर्थ समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए वैदिक गर्भ संस्कार के द्वारा गर्भावस्था में ही शिशु के शारीरिक स्वास्थ्य और संस्कारपूर्ण मानसिक स्वास्थ्य के निर्माण और समुचित विकास को ध्यान में रखकर गर्भवती माताओं को विशिष्ट परिचर्या की जानकारी दी जाएगी।

पढ़ें सबसे बड़े अस्पताल की कैंटीन की खबर- एमडीएम अस्पताल के केंटिन में गैस सिलेण्डर भभका

आरोग्य भारती की राष्ट्रीयकार्यकारिणी सदस्य(मीडिया)प्रियंका झाबक ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि इस राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति प्रो.वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति होंगे और अनुबंध वृद्ध आश्रम कुटीर की अध्यक्ष अनुराधा आडवाणी समारोह की अध्यक्षता करेंगी। इस अवसर पर आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. अशोक कुमार वाष्र्णेय,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा गर्भ संस्कार प्रकल्प की राष्ट्रीय संयोजिका डॉ. मधुरा कुलकर्णी (मुंबई)राष्ट्रीय सचिव डॉ. प्रशांत गुप्ता (दिल्ली), राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य वैद्य केदारनाथ शर्मा (जयपुर) समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे।

विषय विशेषज्ञ लेंगे भाग 
जोधपुर के लघु उद्योग भारती के सभा भवन में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय आयोजन के बारे में जोधपुर प्रांत अध्यक्ष बृजकिशोर माथुर एवं प्रान्त कार्याध्यक्ष प्रो.प्रेम प्रकाश व्यास ने बताया कि गर्भ संस्कार विषय पर आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यशाला में ख्यातनाम विषय विशेषज्ञ एवं 12 विभिन्न प्रांतों से समर्पित कार्यकर्ता प्रतिनिधि प्रतिभागी के रूप में भाग ले रहे हैं,साथ ही सर्वपल्ली राधकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय एवं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के अध्येताओं के साथ विभिन्न ७स्त्रीरोग विशेषज्ञों द्वारा इस कार्यशाला के लिए पंजीकरण करवाया गया है।

आरोग्य विषयक 24 प्रकल्पों के माध्यम से सक्रिय 
आरोग्य भारती राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ.मनिंदर कौर (आगरा) ने बताया कि स्वास्थ्य संरक्षण के क्षेत्र में देश की प्रमुख स्वयंसेवी संस्था आरोग्य भारती सम्पूर्ण भारत के 90  प्रतिशत क्षेत्र में आरोग्य विषयक 24 प्रकल्पों के माध्यम से सक्रिय है। इन्हीं प्रकल्पों में से एक सुप्रजा गर्भ संस्कार प्रकल्प है। सिद्धांतों के आधार पर गर्भस्थ शिशु के व्यक्तित्व का निर्माण किया जा सकता। पत्रकार वार्ता में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. अशोक वाष्र्णेय ने बताया कि वेदों और आयुर्वेद में वर्णित गर्भ संस्कार और गर्भिणी परिचर्या के पालन से सनातन भारतीय संस्कृति एवं आधुनिक विज्ञान सम्मत सिद्धांतों के आधार पर गर्भस्थ शिशु का व्यक्तित्व का निर्माण किया जा सकता है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here