
खबरें फटाफट न्यूज प्रेस रिपोर्टर ब्यूरो सादक खा
जैसलमेर जिले से आज दिनांक 1/9/2023 को प्रातः 11 बजे से 1 बजे पंचायत समिति सांकड़ा मुख्यालय पोकरण के सभागार में जनाब कारी मोहम्मद अमीन साहब की सदारत में अल्पसंख्यक समुदाय के बुद्धिजीवी वर्ग व जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला का आयोजन किया पूर्व प्रधान पंचायत समिति सांकड़ा इस्माइल खां साहब व मौलाना कैप्टन रहमतुलाह साहब ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ पर अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण हेतु सुझाव आमंत्रित किए एवम् अल्पसंख्यक समुदाय अल्पसंख्यक महिलाओं में नेतृत्व क्षमता विकास की योजना का उद्देश्य सरकारी तंत्रों, बैंकों तथा सहायक संस्थानों के साथ सभी स्तर पर कार्य व्यवहार के लिए तकनीक, साधन और ज्ञान उपलब्ध कराते हुए महिलाओं में विश्वास पैदा करना और उन्हें सशक्त बनाना है| हाजी यारू खा झलारिया द्वारा योजना का कार्यान्वयन गैर-सरकारी संगठनों/संस्थानों के माध्यम से किया जाना है, जिन्हें प्रशिक्षण के संचालन के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी| मॉडयूल में संविधान और विभिन्न अधिनियमों के तहत महिलाओं से संबंधित मुददों और अधिकारों के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं/कार्यक्रमों के तहत उपलब्ध अवसरों, सुविधाओं और सेवाओं से संबंधित जानकारी को शामिल किया जाएगा अल्पसंख्यकों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से संबंधित मेधावी लड़कियों के लिए बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति (बी) गरीब नवाज रोजगार योजना शुरू हुई 2017-18 युवाओं को अल्पकालिक रोजगार उन्मुख कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए (सी) शैक्षणिक संस्थानों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए गैर सरकारी संगठनों को अनुदान सहायता।
(14) स्व-रोजगार और आय सृजन उद्यमों के लिए अल्पसंख्यकों को रियायती ऋण प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास और वित्त निगम (एनएमडीएफसी) को इक्विटी।
मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए बजट आवंटित किया गया है।
पिछले तीन वित्तीय वर्षों के दौरान रु. प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक, मेरिट-कम-मीन्स और बेगम हजरत महल छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत 1.96 करोड़ से अधिक अल्पसंख्यक छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए 6547.88 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं । जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जैसलमेर के मनोनित सदस्य हाजी अल्लाह बख्श गोमटिया ने आज के कार्यक्रम सुचारू रूप से सचालन किया एवम् आए हुवे सभी मेहमानों का इस्तकबाल किया गया।तकनीकी एक्सपर्ट के रूप में एमपीटी अब्दुर्रहीम ,व मगराज माली ने अपनी सेवाएं दी अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय नाचना के प्रधानाध्यापक सद्दाम हुसैन व याकूब खां वरिष्ठ सहायक एमपीटी मंगल खान मेहर ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जनाब मुफ़्ती सलाम साहब इन्दोरी,मौलाना अरशद साहब क़ासमी, शिक्षा विभाग के कई कार्मिक,मदरसा पैराटीचर, शिक्षा सहयोगी व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















