जिला स्तरीय खेलों का उद्घाटन उम्मेद स्टेडियम में हुआ जिला स्तरीय खेलों का उद्घाटन उम्मेद स्टेडियम में हुआ Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
13

जिला स्तरीय खेलों का उद्घाटन उम्मेद स्टेडियम में हुआ

  • राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल 2023
  • 211 टीमों के 2299 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग

जोधपुर,जिला स्तरीय खेलों का उद्घाटन उम्मेद स्टेडियम में हुआ। राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल 2023 के जिला स्तरीय खेलों का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को उम्मेद स्टेडियम में विधायक लूणी महेंद्र बिश्नोई के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।जोधपुर ग्रामीण जिले की कुल 211 टीमों में पुरुष वर्ग की 101 टीमों के 1096 खिलाड़ी, महिला वर्ग की 110 टीमों के 1203 खिलाड़ियों सहित कुल 2299 खिलाड़ी भाग ले रहे है।बिश्नोई ने संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी ओलंपिक खेलों के माध्यम से मुख्यमंत्री की मंशा है कि राजस्थान के खिलाड़ी भी अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि आज यहां महिलाओं का प्रतिनिधित्व पुरुषों की तुलना में अधिक हैं यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने रवि बिश्नोई का उदाहरण देते हुए कहा कि आप लगातार खेलते रहें जिसकी बदौलत आप भी अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश का नेतृत्व कर सकते है। उन्होंने प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है और खेल व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में महत्ती भूमिका निभाते है। उन्होंने कहा कि हार जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण है खेल भावना के अनुरूप खेलना।

अतिथियों ने ध्वजारोहण किया और खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय महामंदिर की छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। रस्साकसी का उद्घाटन मैच शेरगढ़ एवं केरू के मध्य हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी ग्रामीण सीमा शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढें – रेलवे का सीपीआर प्रशिक्षण अभियान सम्पन्न

कार्यक्रम में राज्य क्रीड़ा परिषद के सदस्य प्रकाश बेनीवाल,अतिरिक्त जिला कलक्टर ग्रामीण ओमप्रकाश, उपखंड अधिकारी(उतर) मनोज कुमार, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भल्लूराम खीचड़,अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणपतलाल सुथार,जिला खेल अधिकारी भींयाराम सहित अधिकारी,खिलाड़ी एवं नागरिक उपस्थित थे।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here