महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
17

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

  • पानी के टांके में डूबने से मौत की आशंका-
  • मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम

जोधपुर,महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप। बनाड़ स्थित राजकीय अस्पताल के पास में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके भाई ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, सास,दादी सास,बुआ सास पर केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है। मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन को सुपुर्द किया गया है। जांच एसीपी मंडोर की तरफ से की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सोढेर की ढाणी स्थित भीलों का बास निवासी ओमा राम पुत्र रमेश की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमेें बताया कि उसकी बहन मीरा की शादी छह साल पहले राजकीय अस्पलाल के पास रहने वाले राकेश के साथ की गई थी।

यह भी पढ़िए- गायों को पानी पिलाने गगाड़ी नहर पर गया,पानी में गिरने से मौत

उसका पति राकेश,सास,दादी सास, बुआ सास आदि लोग मीरा को दहेज के लिए तंग करते थे। उसे काम पडऩे पर पीहर भी नहीं भेजते थे। 29 अगस्त को उसका बहनोई राकेश अपनी बुआ इंद्रा देवी के साथ घर पर आया और मीरा के बारे में पूछताछ की। मगर मीरा का पता नहीं लगा। कुछ देर बाद गांव के पंच का फोन आया कि मीरा की मौत पानी के टांके में गिरने से हो गई है। मृतका मीरा के भाई ओमाराम ने अपने बहनोई राकेश,सास लीला देवी,दादी सास एवं बुआ सास इंद्रा देवी पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उसने पानी के टांके में डूबाकर मारने का संदेह जताया। पुलिस ने दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज कर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। इस बारे में अब एसीपी मंडोर पीयूष कविया की तरफ से जांच की जा रही है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here