आरपीएल में जयपुर इंडियंस ने शेखावाटी सोल्जर्स सीकर को 4 विकेट से हराया। 

0
33

आरपीएल में जयपुर इंडियंस ने लगातार अपना तीसरा मुकाबला जीता। पॉइंट टेबल में सबसे ऊपर

आरपीएल के आगे के मुकाबले 3 सितम्बर से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होंगे।

दर्शक मैचों के टिकट पेटीएम पर बुक कर सकते है।

दिन का दूसरा मैच जोधपुर सनराइजर्स बनाम कोटा चैलेंजर्स के बीच खेला गया।

जोधपुर, 31 अगस्त 2023 । आरसीए की और से जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में आयोजित आरपीएल के पाचवे दिन का आठ वे मैच का पहला मुकाबला जयपुर इंडियंस और शेखावाटी सोल्जर्स सीकर के बीच खेला गया । जिसमें शेखावाटी सोल्जर्स सीकर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इस मैच में शेखावाटी सोल्जर्स सीकर ने पूरे 20 ओवर खेलते हुए आठ विकेट खोकर 136 रन बनाए। जयपुर इंडियंस ने 19 ओवर और 1 बॉल पर 6 विकेट खोकर 140 रन बनाकर इस मुकाबले को जित लिया।

आरपीएल की तीन प्रायोजक कंपनियों ने जो इस प्रकार है बीकाजी टीम जोधपुर, जेके सीमेंट टीम कोटा, डीएलएच टीम भीलवाड़ा ने फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स को आमंत्रित किया जिसने प्रांजल दहिया, मॉडल और गायिका के गानों पर लाइव परफॉर्मेंस दिय। प्रांजल दहिया वर्तमान में इवेंट नाइट के लिए हरियाणा संगीत उद्योग में धूम मचा रही हैं और जोधपुरवासियों के साथ भी खूब धूम मचाई। फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स को देखने के लिए बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोगोने भाग लिया

कोटा की सीकर पर एक रन से रोमांचक जीत

सौरभ ( 50 )के शानदार अर्द्धशतक के बाद हिमांशु नेहरा (32 पर तीन) की सधी हुई गेंदबाजी की बदौलत जांबाज कोटा चैलेंजर्स ने बुधवार को यहां जोधपुर के बरकतुल्ला स्टेडियम में खेली जा रही राजस्थान प्रीमियर लीग के सातवें मुकाबले में शेखावाटी सोल्जर्स सीकर को एक रन से हरा अपनी पहली जीत दर्ज की। कोटा ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में सीकर की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन ही बना सकी। कार्तिकेय चौधरी 40 और धनराज 1 रन बना नाबाद लौटे। कोटा की ओर से हिमांशु नेहरा ने 3 और हिमांशु शर्मा ने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया। सचिन यादव (39) और राम निवास की सलामी जोड़ी ने सीकर को मजबूत शुरुआत कोटा ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करते दी। इसके बाद महिपाल लोमरोर (38) और कार्तिकेय (40) ने सीकर की पारी को मजबूती प्रदान की। बाद में शुभम पटवाल (8) और राजकुमार सैनी (2) टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। सौरभ प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

शेखावाटी सोल्जर्स सीकर के सचिन यादव ने 18 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 25 रन, सलीम खान ने 24 गेंदों पर 22 रन, महीपाल लूमर ने 21 गेंदों पर तीन छक्के की मदद से से 21 रन, रामनिवास गोलाडा ने 12 गेंदों पर 10 रन, धनराज सिंह ने 11 गेंदों पर 6 रन, शुभम पटवात ने 4 गेंदों पर 1 चौके मारकर 6 रन, कन्हैया लाल स्वामी ने 5 गेंदों पर 6 रन और राजेश विश्नोई ने 5 गेंदों पर 4 रन और कार्तिकेय चौधरी ने 7 गेंदों पर 1 रन बनाए।

जयपुर इण्डियन के गेन्दबाज रोहित खीचड़ ने 4 ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिए, अशोक शर्मा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। सौयब खान ने 2 ओवर में 20 रन, विशाल गोदारा ने 3 ओवर में 19 रन, सव्या गजराज ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

जयपुर इण्डियन के सुमित गौदारा ने 41 गेंदों पर 48 रन 5 छक्के और 1 चौक्का लगाकर बनाये, रोहित खीचड़ ने 22 गेंदों पर 38 रन, दिव्या गजराज ने 12 गेंदों पर 15 रन, मुकुल चौधरी नोट आउट पर 11 गेंदों पर 14 रन, शुभम गढ़वाल ने 8 गेंदों पर 11रन, तमन्य तिवारी ने 14 गेंदों पर 8 रन, सौयब खान ने 5 गेंदों पर 2 रन, विशाल गोदारा ने 2 गेंदों पर 1 रन बनाकर नोट आउट रहे।

इसी प्रकार शेखावाटी सोल्जर्स सीकर के गेन्दबाज राजेश विश्नोई ने 3 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए, शुभम सिह पटवार ने 2 ओवर में 12 रन देकर एक विकेट, कन्हैयालाल स्वामी ने 4 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट, रितूराज सिह ने 3 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट, महिपाल लोगों ने 2 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट लिए। जबकि अकित चौधरी ने 4 ओवर में 42 रन दिये।

इस लीग में राजस्थान की छह टीमें खेल रही है। उसमें हर जिले का खिलाड़ी शामिल होगा। राजस्थान प्रीमियर लीग का समापन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। 12 दिनों तक चलने वाले राजस्थान प्रीमियर लीग में कुल 6 टीमें जिनका नाम जयपुर इंडियंस, जोधपुर सनराइजर्स, भीलवाड़ा बुल्स, कोटा चैलेंजर्स, उदयपुर लेक सिटी, सीकर शेखावाटी शोल्डर भाग ले रही हैं। राजस्थान प्रीमियर लीग में कुल 19 मैच होंगे। जिसमे 9 मैच जोधपुर के बरकतुल्ला खान स्टेडियम में खेले जायेगे बाकि 10 मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जायेगे। राजस्थान प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरिमनी जोधपुर में 27 अगस्त से शुरू हुई है और इस टूर्नामेंट का समापन समारोह जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम10 सितम्बर को होगा।

आरपीएल मैच को लेकर जोधपुर के युवा उत्साहित हैं । जोधपुर का बरकतुल्ला खान स्टेडियम पिछले साल ही जोधपुर विकास प्राधिकरण ने तैयार करवाया था। इसके बाद जेडीए और आरसीए के बीच एमओयू हुआ। आरसीए की ओर से यहां सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग लीजेंड क्रिकेट लीग के अलावा रणजी के मैच करवाए हैं। यहां राजस्थान प्रीमियर लीग की लॉन्चिंग करवाने की वजह से जोधपुर के क्रिकेट प्रेमियों ही नहीं बल्कि युवाओं में भी खासा उत्साह है।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।