बाबा के जातरुओं के लिए जेबीआर ग्रुप की ओर से लगेगा भंडारा बाबा के जातरुओं के लिए जेबीआर ग्रुप की ओर से लगेगा भंडारा Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
9

बाबा के जातरुओं के लिए जेबीआर ग्रुप की ओर से लगेगा भंडारा

7 से 11 सितम्बर तक होगा आयोजन

जोधपुर,रामदेवरा मेला नजदीक आते ही बाबा के भक्तों की सेवा में पूरा शहर उमड़ पड़ता है। हर कोई अपनी तरह से जातरुओं की सेवा में जुट जाता है। जगह-जगह रामरसोड़े खुल जाते हैं। इसी कड़ी में जेबीआर ग्रुप की ओर से 7 से 11 सितम्बर तक रामसा पीर मेले का आयोजन होगा, जहां विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जेबीआर ग्रुप का यह छठा भंडारा हैं। ग्रुप की ओर से प्रतिवर्ष इसका आयोजन किया जाता है। इस भंडारे में बाबा के जातरुओ के लिये निःशुल्क चाय, नास्ता,भोजन की सुविधा की जायेगी। इसके साथ ही मेडिकल कैम्प की भी सुविधा होगी।

यह भी पढें – बहनें बंदी भाईयों की कलाइयों पर नहीं सजा पाई राखी

ग्रुप संयोजक ने सभी दानदाताओं एवं धर्म प्रेमियो से अनुरोध किया है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तन मन धन से इन्द्रोका रोड आकर इस भण्डारे मे सेवा दे सकते हैं। ग्रुप के सदस्य आयुष अग्रवाल,रोहित सिंह भाटी,रौनक जोशी,हेमन्त सोनी, विशाल सोनी,हिमांशु चौहान,अर्जुन देवासी, दीपक सिंह,अरुण सोनी, आकाश शर्मा,हरीश कंसारा,धीरज सोनी,करण हर्ष,गौरव प्रजापत,अंकित सोनी, रिंकू,अनमोल गोयल,अमित सोनी, गौरव कंसारा,मोहित सिंह भाटी,नवीन हर्ष,पवन,विजय,जय, जतिन,अनिल,शुभम राठी व शिवम राठी रात दिन जातरुओं की सेवा में लगे हुए हैं।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिये – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here