आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के चुनाव मे जोधपुर के हेमसिंह परिहार बने उप प्रधान। 

0
9

जोधपुर। आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान की साधारण सभा रविवार को प्रधान स्वामी सुमेधानन्द (सांसद) की अध्यक्षता मे जयपुर मे आयोजित हुई। जिसमे जोधपुर पाली सहित राजस्थान के 160 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पश्चात पूर्व ऐजेडे मुझब मुख्य चुनाव अधिकारी धर्मवीर सिंह एवं चुनाव अधिकारी सुभाष आर्य, विनय कुमार झा की देखरेख मे सभा के चुनाव हुए जिसमे स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती पिपराली संरक्षक, श्री वेदपाल शास्त्री जयपुर प्रधान, आचार्य रविशंकर आर्य बयाना भरतपुर मन्त्री, अशोक कुमार सैन कोटपुतली कोषाध्यक्ष एवं अंकुश जैन हिडोन सिटी निर्विरोध पुस्तकालयाध्यक्ष निर्वाचित हुए।।

इसी तरह उपप्रधान पद पर जयपुर से देवेन्द्र कुमार, जोधपुर से हेमसिंह आर्य, गंगानगर से स्वामी सुखानन्द, कोटा से रमेश गोस्वामी, कुचेरा से गजेन्द्र परिहार एवं भरतपुर से अमर चन्द आर्य निर्वाचित घोषित किए गए।

इसके पश्चात अन्तरंग सदस्यों का निर्वाचन हुआ जिसमे भरतपुर से योगेन्द्र आर्य, भरत सिह, बांदीकुई से धर्मवीर गूर्जर, बिकानेर से अमित स्वामी, गुनसार से गुलेन्द्रपाल सिंह, डीग से विनोद कुमार, दोसा से राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, पाली से विजयराज आर्य, धोलपुर से अजेश कुमार, पिलानी से विजय शास्त्री, हनुमानगढ से लाभचन्द, अलवर से सत्यवीर आर्य, अलवर से रामदेव, कोटा से हीरालाल गहलोत, ज्ञानप्रकाश सहित 15 अंतरंग सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। सभी सदस्यों को मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा ईश्वर के नाम पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इससे पूर्व देवयज्ञ कर विश्व शान्ति एवं सभी के मंगल की कामनाए की गई। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर वेद प्रचार प्रसार तथा स्वामी दयानन्द जी महाराज की 200 वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य मे प्रदेश भर में वृहद् स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सरक्षक स्वामी सुमेधानन्द जी महाराज ने सभी का आभार जताया। शान्ति पाठ के बाद आज के कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।