विकसित भारत की संकल्पना हो रही साकार-शेखावत विकसित भारत की संकल्पना हो रही साकार-शेखावत Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
11

विकसित भारत की संकल्पना हो रही साकार-शेखावत

  • इको सिस्टम से आज लाखों करोड़ों लोगों को मिल रहा रोजगार,
  • रोजगार मेले में 51 हजार सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्रों का वितरण

जोधपुर,विकसित भारत की संकल्पना हो रही साकार-शेखावत।
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुरूप विकसित भारत की संकल्पना को साकार किया जा रहा है। इको सिस्टम से न सिर्फ निवेश बढ़ा है बल्कि हजारों लोगों को प्रत्यक्ष एवं लाखों लोगों को परोक्ष रूप से रोजगार मिला है। वे आज आठवें रोजगार मेले में सरकारी नौकरी पाने वाले लोगों को नियुक्ति पत्र देने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। इस रोजगार मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली जुड़े थे।केेंंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि केंद्र सरकार की मंशानुरूप बीस लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने के संकल्प के साथ अक्टूबर 22 से अब तक 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दिलाई गई हैं। इस संकल्पना को पूरा होते देख आज आठवें रोजगार मेले का आयोजन हुआ है। जोधपुर में 51 हजार सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने के लिए इंफ्रा डवलमेंट सिस्टम के साथ ही सरकारी नौकरी में रोजगार के साथ स्वरोजगारी पर भी बल देते आए है।

यह भी पढें – पड़ौसी के घर के आगे खड़ी कार के शीशे फोड़ दो हजार चुराए

स्वरोजगार में कोई भी फील्ड हो चाहे मोबाइल,ऑटो मोबाइल,इलेक्ट्रानिक आदि के लिए निवेश बढ़ा है। इसमें हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और लाखों लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला है। स्वरोजगार के लिए अलग अलग ढंग से हर फील्ड में कार्य हो रहा है। प्रतिमाह रोजगार मेले का आयोजन हो रहा है। जिसमें सरकारी नौकरी पाने वाले वो लोग जो कड़ी मेहनत कर आगे आए है उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिये – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here