महिला और युवक ने फंदा लगाकर दी जान महिला और युवक ने फंदा लगाकर दी जान Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
16

महिला और युवक ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर,महिला और युवक ने फंदा लगाकर दी जान। शहर के बोरानाडा और भगत की कोठी क्षेत्र में महिला और युवक ने अपने घरों में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। संबंधित थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजन को सुपुर्द किए। बोरानाडा पुलिस ने बताया कि मूलत:मध्यप्रदेश के सिरमौर हाल पाल रोड स्थित कस्तूरी रेजीडेंसी में द्वितीय फ्लोर पर रहने वाली 33 साल की मधु पत्नी प्रतीक पांडे ने अपने फ्लैट में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। उसने किस कारण आत्महत्या की इसका पता नहीं चल पाया। शव का बाद में एमडीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंपा। इस बारे में परिचित रिवा मध्यप्रदेश के अजय कुमार मिश्रा की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढें – मादक पदार्थ एवं हत्या प्रयास का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दूसरी तरफ भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि सुभाष कॉलोनी में रहने वाले अजीत सिंह पुत्र बाबूलाल ने अपने घर में चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी की। उसके बहनोई भट्टी की वाबड़ी चौपासनी रोड निवासी अमर सिंह ने इस बारे में मर्ग में रिपोर्ट दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिये – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here