मारवाड़ गौरव सम्मान समारोह आज,25 प्रतिभाओं का होगा सम्मान मारवाड़ गौरव सम्मान समारोह आज,25 प्रतिभाओं का होगा सम्मान Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
44

मारवाड़ गौरव सम्मान समारोह आज,25 प्रतिभाओं का होगा सम्मान

  • फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल की ओर से आज निराली ढाणी में होगा कार्यक्रम
  • अलग-अलग क्षेत्र में योगदान देने वालों को किया जाएगा सम्मानित

जोधपुर,मारवाड़ गौरव सम्मान समारोह आज,25 प्रतिभाओं का होगा सम्मान। न्यूज़ चैनल फर्स्ट इंडिया की ओर से राजस्थान के अन्य जिलों की तरह सूर्य नगरी में भी विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाज सेवियों का सम्मान मंगलवार को समारोह में विधि विधान से किया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन जोधपुर के चौपासनी रोड स्थित निराली ढाणी रिसॉर्ट में होगा। फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के एडिटर जिनेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल के सीएमडी जगदीश चंद्र की प्रेरणा और सीईओ व मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा के निर्देशन में आयोजित होने वाले मारवाड़ गौरव सम्मान समारोह में जोधपुर राज परिवार की हेमलता राजे,राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत,पूर्व सांसद बद्री राम जाखड़,महापौर उत्तर कुंती देवड़ा,महापौर दक्षिण वनिता सेठ, संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा,पुलिस कमिश्नर रवि दत्त गौड़,जोधपुर रेंज आईजी जय नारायण शेर और जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें – ‘ध्रुपद भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्राचीन व समृद्ध गायन शैली है’

जोधपुर संभाग प्रभारी राजीव गौड़ ने बताया कि फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के वाइस प्रेसिडेंट विशाल माथुर की देखरेख में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बाल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेख की सेवाएं देने के लिए राजस्थान बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल,समाज सेवा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए देवेंद्र बूडिया,राजेंद्र परिहार,जेएम बूब,सुनील-हरीश तलवार और जसवंत सिंह कच्छवाहा,राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए संघर्ष करने के लिए पदम मेहता,भिक्षावृत्ति और बाल श्रम में लिफ्त 300 बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए समाजसेवी विमला गट्टानी,हस्तीमल सारस्वत, ललित सुराणा,प्रवीण मेढ़,दीपक गहलोत,दीपक जोशी,अरविंद कच्छवाहा,साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए शीन काफ निजाम,पद्मजा शर्मा,चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए डॉक्टर नगेंद्र शर्मा,डॉ विकास राजपुरोहित, रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए रजत गौड़,महिला और बाल विकास के लिए रानी माहेश्वरी,समाज सेवा को समर्पित रहने वाले समाज सेवी कन्हैयालाल पारीक,नरपत सिंह कच्छवाहा, कविता श्रीवास्तव,पंडित एसके जोशी और योग क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए परिणीति बिश्नोई को सम्मानित किया जाएगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिये – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here