भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, ट्रक जप्त कर चालक को पकड़ा भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, ट्रक जप्त कर चालक को पकड़ा Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
12

भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, ट्रक जप्त कर चालक को पकड़ा

-आबकारी निरोधक दल की सघन नाकाबंदी

जोधपुर,भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, ट्रक जप्त कर चालक को पकड़ा। अवैध शराब धरपकड़ के अभियान के तहत आबकारी पुलिस ने एक ट्रक को पकड़ कर भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोधपुर रामचन्द गर्वा ने बताया कि आबकारी अधिकारी पेमाराम के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुरेन्द्रसिंह एवं सहायक आबकारी अधिकारी हुकमसिंह के नेतृत्व में आबकारी निरोधक दल जोधपुर के कार्य क्षेत्र में शनिवार को सघन नाकाबन्दी के दौरान आबकारी निरोधक दल फलोदी के पीओ कुनाराम ने एक महत्त्वपूर्ण अभियोग दर्ज कर एक भारी वाहन 12 चक्का(रजिस्ट्रेशन नम्बर एचआर 61 सी 2900 में अवैध रूप से परिवहन कर लाई कुल 500 कार्टूनों पकड़े। जिनमें क्रमशः 100 कार्टन में रखी कुल 1200 बोतल मैकडॉवेल न.1 विस्की,100 कार्टनों में 1200 बोतलें आल सीज़न विस्की,100 कार्टनों में कुल 1200 बोतलें रॉयल चौलेंज विस्की,100 कार्टनों में 1200 बोतलें रॉयल स्टेग विस्की एवं 100 कार्टन में 4800 पव्वे (180 एमएल क्षमता के) की बरामद की गई। प्रत्येक बोतल 750 एमएल क्षमता की कम्पनी शील्ड हालात में पंजाब राज्य में बिक्री निमित्त बरामद हुई।

यह भी पढ़ें – फर्जी नंबर लिखी बोलेरो कैंपर जब्त, चालक गिरफ्तार

ये सभी अंग्रेज़ी शराब भरी बोतलें बिना वैध परमिट के पंजाब से लाई गई थी।अभियुक्त ट्रक चालक शेरसिंह, निवासी गरवा,पीएस सिवाणी,ज़िला भिवानी(हरियाणा) को मौके से गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में जिले के प्रहराधिकारी कुनाराम (पीओ फलोदी),गोरधनराम (पीओ जोधपुर ग्रामीण),घिसाराम (पीओ औसियाँ),देवा राम,पीओ लालाराम,पीओ हरीराम,जमादार मनोहरसिंह,जमादार दीपसिंह, जमादार खिंवसिंह,सिपाही गणपतराम,जयपालसिंह,भँवरलाल, मंगलाराम,सतवीरसिंह शामिल थे।

दूरदृष्टि न्यूज की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here