कोहनी के जोड़ का सम्पूर्ण प्रत्यारोपण ऑपरेशन सफल कोहनी के जोड़ का सम्पूर्ण प्रत्यारोपण ऑपरेशन सफल Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
46

कोहनी के जोड़ का सम्पूर्ण प्रत्यारोपण ऑपरेशन सफल

जोधपुर,कोहनी के जोड़ का सम्पूर्ण प्रत्यारोपण ऑपरेशन सफल। शहर के महात्मा गाँधी अस्पताल के ऑर्थोपेडिक यूनिट सी के चिकित्सकों द्वारा कोहनी का जोड़ प्रत्यारोपण सफलता पूर्वक किया गया है। धौलपुर निवासी 55 वर्षीय महिला लम्बे समय से बायीं कोहनी में दर्द एवं जकड़न से पीड़ित थी तथा दर्द निवारक दवाओं के नियमित सेवन के बावजूद रहत नहीं मिल पा रही थी। उक्त महिला के परिजनों ने महात्मा गाँधी अस्पताल के ऑर्थोपेडिक यूनिट सी प्रभारी सीनियर प्रोफेसर डॉ महेश भाटी से परामर्श लिया। जाँच के दौरान कोहनी में आर्थराइटिस के साथ जकडबाय (फ्लेक्सेन डेफोर्मिटी) से ग्रसित होना पाया गया तथा मरीज को सम्पूर्ण कोहनी प्रत्यारोपण (टोटल एल्बो रिप्लेसमेंट)ऑपरेशन की राय दी गई। प्रोफेसर भाटी,सहायक आचार्य डॉ मुकेश सैनी एवं अन्य चिकित्सकों की टीम ने इस दुर्लभ ऑपरेशन में कोहनी के जोड़ का ख़राब हिस्सा निकाल कर टाईटेनियम निर्मित उन्नत प्रकार से जॉइंट द्वारा पुनर्निर्मित किया। वर्तमान में मरीज पूर्णतः स्वस्थ है तथा कोहनी के जोड़ को बिना दर्द के चलाने में सक्षम है। पश्चिमी राजस्थान में मेडिकल कॉलेज स्तर के चिकित्सकों द्वारा इस प्रकार का यह पहला ऑपरेशन है। ऑपरेशन टीम में सर्जन डॉ रोहित,डॉ जियालाल,डॉ श्रेयस तथा एनेस्थीसिया विभाग से डॉ सरिता जानवेजा,डॉ प्रमिला,डॉ रश्मि एवं स्टाफ अजित गुरनानी,विकास आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

यह भी पढ़ें – नकबजनों ने अपनाया नया तरीका सलवार सूट पहन कर पहुंचे मंदिर

गौरतलब है कि ऑर्थोपेडिक विभाग द्वारा वर्तमान में कूल्हे,घुटने एवं कंधे के प्रत्यारोपण नियमित रूप से एवं पूर्णतःनिःशुल्क किये जा रहे हैं। उक्त ऑपरेशन भी राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत पूर्णतय निःशुल्क किया गया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल प्रो दिलीप कच्छावा एवं एमजीएच अधीक्षक प्रो राजश्री बेहरा ने समस्त ऑर्थोपेडिक विभाग को बधाई दी तथा चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना हेतु राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

दूरदृष्टि न्यूज की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here