रात को घर के बाहर खड़ी बोलेरो को चोर ले गए रात को घर के बाहर खड़ी बोलेरो को चोर ले गए Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
16

रात को घर के बाहर खड़ी बोलेरो को चोर ले गए

जोधपुर,रात को घर के बाहर खड़ी बोलेरो को चोर ले गए। शहर के जैसलमेर रोड स्थित चोखा क्षेत्र में एक घर के बाहर खड़ी बोलेरो कैंपर चोरी हो गई। गाड़ी मालिक सुबह उठा तो गाड़ी अपने स्थान पर नहीं मिली। गाड़ी आरसी और खान क्यारी लाइसेंस भी था। इस बारे में अब राजीव गांधी नगर पुलिस बोलेरो का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
जैसलमेर रोड चौखा स्थित हराला बेरा के हुकमाराम पुत्र जयराम माली ने 23 अगस्त की रात को अपनी एक बोलेरो को घर के बाहर खड़ा किया था। सुबह साढ़े छह सात बजे वह उठा और बाहर आया तो गाड़ी वहां नहीं मिली। इधर उधर तलाश करने पर भी गाड़ी का पता नहीं चला। इस पर अब राजीव गांधी नगर थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया। गाड़ी में आरसी के साथ खान क्यारी लाइसेंस भी था।

यह भी पढ़ें – नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो व फोटो वायरल करने का फरार आरोपी गिरफ्तार

प्राथमिक स्कूल में चोरी 
चंपावतों की ढाणी नारनाडी बोरानाडा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चोरी हो गई। स्कूल अध्यापक नवल किशोर पुत्र शिवराम ने मामला दर्ज करवाया कि अज्ञात चोर 22-23 की रात को स्कूल से गैस सिलेण्डर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। कमरे के ताले तोड़े गए। बोरानाडा पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here