नकबजनों ने अपनाया नया तरीका सलवार सूट पहन कर पहुंचे मंदिर नकबजनों ने अपनाया नया तरीका सलवार सूट पहन कर पहुंचे मंदिर Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
15

नकबजनों ने अपनाया नया तरीका सलवार सूट पहन कर पहुंचे मंदिर

  • सेंध लगाई
  • साथ लाए कटर से ताले काटे
  • चढ़ावे के साथ छत्र और सामान चुरा ले गए

जोधपुर,नकबजनों ने अपनाया नया तरीका सलवार सूट पहन कर पहुंचे मंदिर। शहर मेें शातिर नकबजनों ने अब चोरी के लिए नया तरीका अपनाना शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक वीडियो आज वायरल हुआ है। चोर मंदिर में सेंध लगाने के लिए पहुंचते हैं। मगर वे शरीर पर सलवार सूट धारण किए हुए हैं। कटर साथ में लाते हैं और वारदात को अंजाम देते है। भ्रमित करने के लिए एक चोर लंगड़ाते हुए दाखिल होता है। घटना शहर के बेरीगंगा स्थित एक महादेव मंदिर की है। रात डेढ़ बजे मंदिर में सेंध लगी है। पुलिस ने बारे में मामला दर्ज कर जांच शुरू करने के साथ चोरों की पहचान के प्रयास आरंभ किए है।

यह भी पढ़ें – आबकारी पुलिस ने सघन नाकाबंदी में पकड़ी 990 कार्टन अवैध शराब

दरअसल बेरीगंगा रोड पर पहाड़ी इलाके में एक महादेव मंदिर है। रात डेढ़ बजे के आस पास एक भगवा रंग पहने महिला नजर आती है जो लंगड़ाते चलती दिखी। बाद में एक अन्य दिखाई देती है जो पीला सलवार सूट पहने है। यह दोनों बेरीगंगा के इस महादेव मंदिर की तरफ आती हैं। फिर कटर निकाल कर ताला काटा जाता है। इससे पता लगा कि सलवार सूट पहनकर आने वाली महिलाएं नहीं हैं वो चोर हैं। जो भ्रमित करने के साथ नकबजनी को अंजाम दे रहे हैं और मंदिर में प्रवेश करने के साथ चढ़ावा और चांदी के छत्रों पर हाथ साफ करने लगते हैं।पीठ के पीछे टंगा काले रंग में बैग में एक युवक चोरी का माल डालता देखा जा सकता है। पूरा घटनाक्रम मंदिर और आपपास लगे सीसीटीवी फुटज में कैद हुआ है। इसका वीडियो आज वायरल होने पर चोरी का पता लगा है। घटना पर बाद में पुलिस ने मौका मुआयना आरंभ किया। अब चोरों की पहचान के साथ तलाश आरंभ की गई है।

दूरदृष्टि न्यूज की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here