पाली के 25 हजार के इनामी अपराधी को जोधपुर में पकड़ा पाली के 25 हजार के इनामी अपराधी को जोधपुर में पकड़ा Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
10

पाली के 25 हजार के इनामी अपराधी को जोधपुर में पकड़ा

  • साल भर से चल रहा था वांछित
  • जोधपुर सहित पाली के पांच प्रकरण में था वांटेड

जोधपुर,पाली के 25 हजार के इनामी अपराधी को जोधपुर में पकड़ा।
कमिश्ररेट की लूणी पुलिस ने एक साल से वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधी के खिलाफ कमिश्ररेट में चोरी,लूट,हत्या का प्रयास,पुलिस पर हमला व फायरिंंग,सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। लूणी के दो प्रकरण व बोरानाडा के एक प्रकरण के साथ ही पाली सदर व देसूरी के एक प्रकरण में एक साल से वांछित चल रहा था।

यह भी पढ़ें – एम्स में आभा आईडी वाले रोगियों के लिए अलग पंजीकरण काउंटर शुरू

एसीपी बोरानाडा नरेंद्र सिंह ने बताया कि 25 हजार के इनामी आरोपी पाली जिले के रोहट थानान्तर्गत दुदली निवासी श्यामलाल पुत्र बाबुलाल विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। गत साल 22 जून को स्कोर्पियो गाड़ी बालोतरा से चोरी होकर सरेचा रोड की तरफ आने की सूचना पर हैड कांस्टेबल सुनिल कुमार मय जाब्ता द्वारा सरेचा रोड अण्डरब्रिज के पास नाकाबंदी के समय पुलिस थाना रोहट के हिस्ट्रीशीटर सुनिल डारा को चोरी की स्कोर्पियों मय पिस्टल व एक जिन्दा राउण्ड के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसमें श्यामलाल फरार चल रहा था। इस पर उसे आज दुदली से निबंला आने की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। लूणी थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि श्यामलाल के खिलाफ लूणी के 2,बोरानाडा में एक, पाली के देसूरी में एक एवं सदर के एक प्रकरण में फरार था। वह पांच मामलों में फरार चला आ रहा था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस की टीम में एएसआई शेषाराम, हैडकांस्टेबल शैतानराम,कांस्टेबल श्रवण कुमार,महिला कांस्टेबल विमला को शमिल किया गया।

दूरदृष्टि न्यूज की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here