
विभिन्न प्रतियोगिताओ में लिया उत्साह से भाग
जोधपुर, 25 अगस्त।
नगर निगम उत्तर का सावन महोत्सव शुक्रवार को मंडोर उद्यान में आयोजित हुआ। नगर निगम उत्तर जन कल्याण एवं मेंला उत्सव समिति की ओर से आयोजित सावन मौसम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सभी प्रतियोगिताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाया। सावन महोत्सव में इन्वेंटिव हेल्पिंगहैंड सोसाइटी की संस्थापक एवं समाज सेविका हिमांशी गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थी, वहीं महापौर उत्तर कुन्ती परिहार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में विधायक मनीष पंवार, विधायक सूर्यकांता व्यास, उप महापौर अब्दुल करीम जॉनी ,आयुक्त उत्तर अतुल प्रकाश और काशविनि गहलोत विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद थे। जनकल्याण एवं मेला उत्सव समिति की अध्यक्ष डॉ. शैलजा परिहार ने बताया कि इस बार सावन महोत्सव के आयोजन की थीम लहरिया पारंपरिक वेशभूषा रखी गई और सभी महिलाओं ने आकर्षक लहरिया परिधान पहन कर कार्यक्रम को आकर्षण का केंद्र बना दिया। सावन महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। म्यूजिकल चेयर में प्रीति प्रथम स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में ललिता गहलोत तीसरे , मीणा चौहान दूसरे और हर्षिता चौहान पहले स्थान पर रही। मेहँदी प्रतियोगिता में भावना चौधरी तीसरे, निकिता दुसरे और रेणु पहले स्थान पर रही। स्लोगन लेखन में वन्यासिन्ह ज्योति वाटेल विजेता रहे। , मिस सावन में रुबाई तीसरे उषा दूसरे और कनिष्क पहले स्थान पर रही। मिसेज सावन क्वीन में तानिया तीसरे, किरण दुसरे और मिताली पहले स्थान पर रही। लक्की ड्रॉ डोली चौहान का खुला और उन्हे 2500- रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। बेस्ट , डांस कोपीटीशन , प्रियंका तीसरे , किरण चौधरी दूसरे रूही पहले स्थान पर रही। प्रोमन रील में कल्पना चौहान विजेता रही और उसे 2100 रूपए का नकद पुस्कार दिया गया।डॉ. शैलजा परिहार ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को जन कल्याण मेला उत्सव समिति नगर निगम उत्तर की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में मेला उत्सव समिति के सभी सदस्यों ने अतिथियों का आभार जताया।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















