
संवाददाता संदीप कुमावत चौमू
चौमूँ। चौमूँ विधानसभा में प्रवासी विधायक अनुपमा जायसवाल ने आज शहर के सुभाष सर्किल स्थित विधायक कार्यालय पर शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ मीटिंग लेकर आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने शक्ति केंद्र प्रभारियों से वन टु वन मुलाक़ात कर बूथ पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। प्रवासी विधायक अनुपमा जायसवाल ने कहा कि अपने अपने बूथ को मज़बूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को आमजन तक पहुँचाने का काम करे। इस मोके पर भाजपा देहात मण्डल कालाडेरा अध्यक्ष बनवारी शर्मा, विस्तारक कमल सिंह, महामंत्री जितेंद्र सिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी, मण्डल कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















