दो साल से कर रहा था भेष बदल कर तस्करी

0
6

दो साल से कर रहा था भेष बदल कर तस्करी

  • पहली बार ही पकड़ा गया मादक पदार्थ में
  • पकड़े जाने पर थानाधिकारी से पहचान बता पीछा छुड़ाता था
  • अकेले ही करता था काम
  • गैंग में पकड़े जाने का था डर
  • सात दिन की अभिरक्षा में लिया
  • नीमच से लाता था मादक पदार्थ
  • तस्करी बाड़मेर में

जोधपुर,दो साल से कर रहा था भेष बदल कर तस्करी। सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहन कर मादक पदार्थ और अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया बदमाश दो साल से तस्करी कर रहा था,मगर वह भेष बदल-बदल कर तस्करी करता था। तस्करी के लिए नीमच मध्यप्रदेश जाकर मादक पदार्थ लाता और बाड़मेर में बेच डालता। वह अपने साथ किसी को नहीं जोड़ता था। मुनाफा घाटा खुद ही सहन कर रहा था। यह खुलासा पकड़े गए आरोपी से अब तक हुआ है। कुड़ी थानाधिकारी देवेंद्रसिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर सात दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। मादक पदार्थ वह मध्यप्रदेश के नीमच इलाके से लाता और बाड़मेर में बेचता था। दो साल से तस्करी कर रहा था,मगर वह पहली बार ही इसमें पकड़ा गया है। अवैध हथियार के बारे में अब पता लगाया जा रहा है। हर बार भेष बदलकर काम करता था। पकड़े जाने के डर से किसी को अपने साथ नहीं जोड़ता था। कभी संदेह के आधार पर पकड़ा भी जाता तो किसी भी पुलिस कर्मी का हवाला देकर निकल जाता था। आरोपी के खिलाफ पहले चार प्रकरण सामने आए हैं। जिसमें एमवी एक्ट से लेकर आर्म्स एक्ट के है,मगर मादक पदार्थ तस्करी का यह पहला ही मामला दर्ज हुआ है।

पढ़ें कोबरा कैसे पकड़ में आया- कलेक्ट्रेट गेट के पास निकला 7 फीट का कोबरा

सनद रहे कि बुधवार को बाड़मेर के कल्याणपुर स्थित राजबेरा डोली के दिनेश सिंह पुत्र धोकल सिंह राजपुरोहित एसयूवी गाड़ी सहित पकड़ा गया था। वह पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने के साथ नाकाबंदी तोडक़र भागा था। बाद में पुलिस ने उसे बाड़मेर डोली टोलनाका पर पकड़ा था। उसके पास से 10 किलो 100 ग्राम अवैध अफिम का दूध, 241 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त, एसयूवी थार गाड़ी,फर्जी नम्बर प्लेट्स एवं न्यायाधीश,पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो,मानवाधिकार आयोग इत्यादि पदनामों की नेम प्लेट बरामद की गई थी। पुलिस को उसे पकडऩे में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी। उसे पकडऩे के लिए पुलिस ने एक राउण्ड फायर भी उसकी एसयूवी पर किया था ताकि टायर ब्रस्ट हो जाएं मगर फायर भी मिस हो गया था। डीएसटी वेस्ट की सूचना पर कुड़ी पुलिस ने उसे पकड़ा था। आरोपी को पकडऩे के लिए सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाडा नरेन्द्र सिंह देवड़ा, थानाधिकारी पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी विवेक विहार,बासनी बोरानाडा, झंवर,लूणी,जिला विशेष टीम व कल्याणपुर पुलिस की भूमिका रही थी। वह किसी मामले में वांटेड भी नहीं था।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।