
संवाददाता संदीप कुमावत चौमू
कार्यकर्ता के साथ राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी और विधायक रामलाल शर्मा ने ली बैठक
चौमूँ। भारतीय जनता पार्टी चौमूँ विधानसभा बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी और विधायक रामलाल शर्मा ने मीटिंग ली। मीटिंग का आयोजन शहर में स्थित रॉयल गार्डन में आयोजित की गई। सांसद घनश्याम तिवाड़ी और विधायक रामलाल शर्मा का भाजपा कार्यक़र्ताओ द्वारा माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। सांसद तिवाड़ी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता अपने अपने बूथ को मज़बूत करने पर ध्यान दे और बूथ समिति की निरंतर मीटिंग लेवे तथा बूथ पर केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी पहुँचाने का प्रयास करे। विधायक रामलाल शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये पूर्ण लगन और मेहनत से पार्टी को मज़बूत करने और आने वाले चुनावो में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फैकने के लिए संकल्प दिलाया। इस मोके पर भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, मोर्चा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















