जोधपुर आरपीएफ ने 02 माह से लापता महिला को परिजनों से मिलवाया

0
47


दिनांक 31 जुलाई 2023 को रेलवे स्टेशन जोधपुर पर तैनात आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक अजीत खान व कांस्टेबल राजकुमार यादव ने जोधपुर रेलवे स्टेशन परिसर में लावारिश हालत में घूम रही एक मानसिक विक्षिप्त महिला को देखा। नाम पता पूछने पर इंद्रा जयपुर बता रही थी। बाद उक्त महिला को आरपीएफ जोधपुर के सहयोग से अपना घर आश्रम जोधपुर भेजा गया। परिजनों से मिलवाने के क्रम में आरपीएफ के एएसआई अजीत खान व अपना घर आश्रम के प्रतिनिधि देवीलाल द्वारा संबंधित सिविल पुलिस से सम्पर्क कर परिजनों का पता लगाकर महिला इंद्रा देवी के बारे में जानकारी दिया तो उसके पुत्र धर्मजीत ने बताया कि उसकी माताजी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी जो 17 जून को घर से निकल गई जिसे तब से जगह जगह तलाश कर रहा था। बाद माताजी के जोधपुर अपना घर आश्रम में होने की जानकारी मिलने पर बहुत खुशी हुई और दिनांक 24.08.2023 को जोधपुर आकर अपना घर आश्रम से माताजी को अपने साथ लेकर गए जिन्होंने आरपीएफ और आश्रम के सदस्यों के कार्य की बहुत तारीफ किया जिनके प्रयास से उनको अपनी माताजी वापस मिल गई।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।