जयपुर से सस्ते में सोना दिलाने के नाम पर ज्वैलर से 18 लाख ऐंठे जयपुर से सस्ते में सोना दिलाने के नाम पर ज्वैलर से 18 लाख ऐंठे Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
18

जयपुर से सस्ते में सोना दिलाने के नाम पर ज्वैलर से 18 लाख ऐंठे

जोधपुर,जयपुर से सस्ते में सोना दिलाने के नाम पर ज्वैलर से 18 लाख ऐंठे। शहर के निकट लूणी तहसील के सर गांव में ज्वैलरी का कारोबार करने वाले एक व्यापारी से उसके परिचित ने सस्ता सोना दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपए ऐंठ लिए। न तो सोना दिलाया और न ही दी गई रकम को लौटाया। पीडि़त ने लूणी थाने में इस बाबत रिपोर्ट दी है। लूणी पुलिस ने बताया कि सर गांव निवासी निमाराम पुत्र पुरखाराम पटेल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह गांव में सायरी ज्वैलर्स नाम से दुकान चलाता है। वह सोने चांदी के आभूषण बनाने और बेचने का काम करता है। गांव के ही एक परिचित ओमाराम पटेल ने उसे जयपुर से सस्ते में सोना दिलाने की बात की। तब वह उसके झांसे में आया गया।

यहां पढ़ें पूरी खबर- युवाओं पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी-मुख्यमंत्री

ओमाराम एलआईसी का कार्य करता है और जयपुर में काफी सर्राफा कारोबारियों से जान पहचान का बताकर सोना 25 हजार रुपए कम की कीमत में दिलाने को कहा। 20 दिसम्बर 2021 को जयपुर से सोना दिलाने के नाम पर पहले उसने किसी विकाससिंह नाम के शख्स के खाते में पांच लाख रुपए डलवा दिए। बाद में एक लाख और ले लिए। छह लाख दिए जाने के बाद ओमाराम से सोना दिलाने को कहा तो वह उसे जयपुर लेकर गया। जहां पर उसे गाड़ी में घुमाते रहा और फिर किसी वाहन चालक ने उसे बीच रास्ते में उतार दिया। ओमाराम को कॉल करने पर उसने फोन नहीं उठाया। आरोपी ने फिर उसे झांसे में लेकर 12 लाख और ले लिए। इस तरह कुल 18 लाख रुपए ले लिए मगर न तो सोना दिलाया और न ही दी गई रकम को लौटाया। पीडि़त ने अब अदालत में इस्तगासे के मार्फत लूणी थाने मेें धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करवाया है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here