एम्स जोधपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ.एसएस अग्रवाल ने किया संस्थान का दौरा
जोधपुर,एम्स जोधपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ.एसएस अग्रवाल ने किया संस्थान का दौरा। एम्स जोधपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ.एसएस अग्रवाल ने मंगलवार को संस्थान का दौरा किया। डॉ.अग्रवाल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजस्थान अस्पताल,जयपुर के अध्यक्ष हैं।
उन्होंने संस्थान के वरिष्ठ संकाय और प्रशासनिक प्रमुखों को संबोधित किया। कार्यकारी निदेशक आचार्य माधबानंद कर ने एम्स जोधपुर की ओर से उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया। डीन शैक्षिक एवं आचार्य कुलदीप सिंह ने एम्स जोधपुर की विकास यात्रा पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी।
ठगी का धंधा पढ़ें पूरी कहानी- लुटेरी दुल्हन थी शादीसुदा,फिर शादी रचाकर हड़प लिए आभूषण
डॉ.अग्रवाल ने एम्स परिवार को पिछले 11 वर्षों में हुई प्रगति के लिए बधाई दी। उन्होंने संस्थान की रैंकिंग को एनआईआरएफ रैंकिंग में 13वें और इंडिया टुडे में सभी एम्स के बीच दूसरे स्थान पर लाने में छात्रों,शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।उन्होंने संस्थान में काम करने वाले सभी लोगों को विश्वास,पारदर्शिता,सम्मान,समझ, कौशल और टीम वर्क का मंत्र भी दिया।
खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















