
जोधपुर। देशभर में चंद्रयान 3 सफल लैंडिंग के बाद खुशियां मनाई जा रही है। इसी कड़ी में न्यू हाईकोर्ट रोड स्थित इंडिया बुल मेगा मॉल में सभी का मुंह मीठा कराकर खुशियां मनाई। इंडिया बुल मॉल के जनरल मैनेजर राहुल विश्नोई ने बताया है कि आज भारत ने अंतरिक्ष में इतिहास रचा है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग ने भारत को विश्वभर में कीर्ति दिलाई है। विश्नोई ने बताया है कि इस गर्व के क्षण को मॉल में स्क्रीन पर देखा गया। साथ ही मॉल में खुले हुवे स्टोर शॉपर स्टाप, पेंटालुंस, मेक्स, इस्मेश गेमिंग और अन्य ब्रांड, आने वाले कस्टमर्स व यहां के सिकयुरिटी, हाउसकिपिंग, मेंटेनेन्स कर्मचारियों सभीका मुंह मीठा कराया गया व आपस मे बधाइयाँ दी।
खुशियां मनाने वालों में जितेन्द्र नागदेवानी, राजेश मेवाड़ा, आबिद इक़बाल, हर्ष चौधरी, नरेन्द्र आड़ा सहित अन्य माल मेनेजमेंट का स्टाफ़ मोज़द रहे ।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















