बनाड़-केंट स्टेशन के बीच युवक रेल से कटा,सिर धड़ अलग बनाड़-केंट स्टेशन के बीच युवक रेल से कटा,सिर धड़ अलग Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
6

बनाड़-केंट स्टेशन के बीच युवक रेल से कटा,सिर धड़ अलग

जोधपुर,बनाड़-केंट स्टेशन के बीच युवक रेल से कटा,सिर धड़ अलग। शहर में रविवार की देर शाम बनाड़- केंट रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रेक पर एक युवक की रेल की चपेट में आने पर दर्दनाक मौत हो गई। उसका शरीर क्षतविक्षत हो गया। सिर धड़ अलग अलग होकर बिखर गए। जिसे एकत्र कर राइकबाग स्टेशनर पर लाया गया। बाद में पुलि को सूचना दी गई। पूरी तरह शिनाख्त नहीं हो पाई मगर वह राजसमंद का बताया जाता है।

यह भी पढ़ें- इनामी हिस्ट्रीशीटर का पुलिस सुरक्षा में अस्पताल में उपचार

माता का थान थाने के हैडकांस्टेबल हड़मान ने बताया कि शाम सात बजे के आस पास बनाड़-केंट स्टेशन के बीच में एक युवक की रेल की चपेट में आने से मौत हो गई। उसका सिर धड़ अलग अलग होने के साथ शरीर पूरी तरह क्षत विक्षत हो गया। धड़ और सिर अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले। जिसका वीडियो मौके पर बनाकर लोगों ने वायरल किया। हैडकांस्टेबल हड़मान के अनुसार मृतक के पास में एक मोबाइल मिला है,जिससे उसकी पहचान राजसमंद निवासी मोहनसिंह के रूप में हो रही है। सोमवार को परिजन के आने पर पूरी तरह पहचान हो पाएगी। वह जोधपुर में रहकर ही मजदूरी कर रहा था। वह विवाहित था या अविवाहित इस बारे में अभी पता नहीं चला है। उसके किसी महिला के साथ रहने की जानकारी मिल रही है। फिलहाल परिजन आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here