तीर्थंकर नेमिनाथ जन्म कल्याणक 21को, दिन रात हो रहा क्रिया भवन में नवकार महामंत्र का अखंड जाप

0
26

जोधपुर, 20 अगस्त 2023।

नवकार महामंत्र की महिमा अपरम्पार-सिद्बचंद्रसागर

श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागछ संघ के तत्वांवधान नव दिवसीय मंत्रौ का महामंत्र नवकार महामंत्र की विशेष विधिः विधान से दिन रात चल रहा नवकार महामंत्र आराधना का अखंड जाप।

संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया क्रिया भवन में मुनि सिद्धेशचन्द्रसागर म.सा. व मुनि सिद्धचंद्रसागर व साध्वी नयप्रज्ञाश्री मोक्षरत्नाश्री . आदि ठाणा के सान्निध्य में तपस्या की कड़ी में चौबीस तीर्थंकर तप व वर्धमान तप आराधना तहत् क्रिया भवन में नव दिवसीय जैन धर्म का महान व विश्व शांति कल्याण हेतु नवकार महामंत्र का दिन रात अखंड जाप श्रावक श्राविकाओं द्धारा किया जा है।आराधना के तहत अष्ट प्रकारी पूजा पुष्प पूजा आरती मंगल दीपक आदि विभिन्न पुजाओं का विभिन्न लाभार्थी परिवार द्वारा लाभ लिया जा रहा है। रांका व विनायकिया ने बताया 21 को तीर्थकर नेमिनाथ भगवान के जन्म कल्याणक निमित्त स्नात्र महा महोत्सव, 22 को दीक्षा कल्याणक निमित्त मुंबई से अतुल भाई (दाढ़ी )शाह का अष्ट प्रकारी पूजा व अन्य विषयों पर विशेष व्यक्तव्य दिया जाएगा । नवकार महामंत्र की महिमा अपरंपार है गुणगान करते मुनि सिद्धचंद्रसागर ने कहा श्रद्धा पूर्वक नवकार महामंत्र का अमल करने से आधी व्याधी उपाधियों का निवारण होता है हमें हर समय नवकार महामंत्र का स्मरण करते रहना चाहिए ।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।