जीजा की हत्या करने वाले आरोपी साले को थाना चंदौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0
9

प्रतापपुर, शनिवार को ग्राम दरहोरा निवासी बिशुन सिंह ने थाना चंदौरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 18 अगस्त के रात्रि में पिता अमरसाय सब्जी पहुंचाने मामा सुभाष के घर पड़ोस में गया था वापस नहीं आने पर अपने मॉ और बहन के साथ घर से बाहर निकले तो मामा मान सिंह हाथ में कुछ लेकर दौड़ते भाग रहा था, मामा के घर पास रोड़ में देखे कि पिता गिरा पड़ा है खून से लथपथ था धारदार हथियार से मारने के निशान थे, पिताजी को मामा मानसिंह ने धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चंदौरा में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 87/23 धारा 302 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला ने आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। थाना चंदौरा पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए दबिश देकर आरोपी मान सिंह पिता स्व. बालसाय उम्र 32 वर्ष ग्राम दरहोरा, थाना चंदौरा को पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि जीजा अमरसाय मेरे लिए मुर्गी-तितरी चराता है जिससे मैं पागल हो रहा हॅू इसी कारण टांगी से मारकर उसकी हत्या कर देना बताया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल, एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में थाना चंदौरा के एएसआई रामसिंह, प्रधान आरक्षक केश्वर राम मरावी, उदय सिंह, प्रमोद लकड़ा, आरक्षक मिथलेश गुप्ता, मनमोहन विश्वकर्मा व नरेन्द्र निकुंज सक्रिय रहे।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।