भरतपुर : आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 45 हजार की शराब जब्त

0
12

भरतपुर: भरतपुर आबकारी विभाग ने सुबह करीब 7 बजे अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए 45 हजार की अवैध शराब पकड़ी। नगर निगम वार्ड संख्या 55 में पार्षद का उपचुनाव होना है, जिसको लेकर 18 अगस्त से 20 अगस्त तक शराब बिक्री बंद है। उसके बाद भी अवैध शराब माफिया एक दुकान में शराब रखकर बेच रहे थे। मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

आबकारी थाने के थाना अधिकारी रुप सिंह शेखावत ने बताया की, सुबह सूचना मिली थी रेलवे स्टेशन के पास तूफानी मोहल्ले में एक व्यक्ति की दुकान में भारी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई है। उभार गांव का रहने वाला तेजवीर वहां अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो, वहां से तेजवीर भाग गया।

आबकारी विभाग की टीम ने दुकान खोलकर देखी तो, दुकान में 18 पेटी देसी शराब अलग-अलग ब्रांड की रखी हुई थी। जिसे आबकारी विभाग की टीम ने जब्त कर लिया।थाना अधिकारी का कहना है की, पटवारी को सूचना कर पता लगाया जाएगा की, वह दुकान किसकी है, और शराब की बिक्री कौन करवा रहा था। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।फोटो कैप्शन- आबकारी विभाग ने पकड़ी 45 हजार रुपये की अवैध शराब।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here