महिला के बैग से 120 ग्राम सोना और 50 हजार चोरी महिला के बैग से 120 ग्राम सोना और 50 हजार चोरी Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
17
120-grams-of-gold-and-50-thousand-stolen-from-womans-bag

महिला के बैग से 120 ग्राम सोना और 50 हजार चोरी

जोधपुर,महिला के बैग से 120 ग्राम सोना और 50 हजार चोरी। झुंझुनू से जोधपुर अपने भतीजे से मिलने आई एक महिला का ज्वैलरी और नगदी भरा बैग पार हो गया। घटना रोडवेज बस स्टेण्ड पर हुई। मामला 14 अगस्त का है और अब केस दर्ज करवाया गया है। उदयमंदिर पुलिस घटना में तफ्तीश कर रही है। उदयमंदिर थाने के हैडकांस्टेबल महेशचंद ने बताया कि पाल बालाजी स्थित बालाजी नगर में रहने वाले भैरूसिंह राजपुरोहित पुत्र रेवंतसिंह राजपुरोहित की तरफ से केस दर्ज करवाया गया।

ये भी पढ़ें- गहलोत जी जिसे जनता को बांट रहे हो उसे खुद भी खा कर बताओ-शेखावत

रिपोर्ट में बताया कि उसकी बुआ झुंझुनू से जोधपुर मिलने के लिए आई थी। बाद में वह 14 अगस्त को रोडवेज बस स्टेण्ड पर जोधपुर से मथानिया जाने के लिए रवाना हुई थी। उसकी बुआ के पास में दो बैग थे। बस में सफर के समय किसी शख्स ने एक बैग में रखे छोटा बैग पार कर लिया। इसमें 120 ग्राम सोने के आभूषण के साथ 50 हजार रुपए थे।हैडकांस्टेबल महेशचंद ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संभवत: बस में ही किसी यात्री द्वारा कारस्तानी को अंजाम दिया गया हो,इस बारे में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। परिवादी से अभी पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here