फोटोग्राफी का अपना अलग ही महत्व, एक अच्छी फोटो पूरी कहानी बयां करती है – सूर्यकांता व्यास “जीजी”

0
338

विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस पर पेंटिग प्रदर्शनी लगाई, विभिन्न क्षेत्र  में विशेष कार्य करने वाली हस्तियों को भी किया सम्मानित

जोधपुर। 184 वें विश्व फोटोग्राफी दिवस पर जोधाणा फोटोजर्नलिस्ट सोसाइटी एवं इस्टर्न फाऊंडेशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर के तत्वावधान में पांचवी वार्षिक आर्ट प्रदर्शनी और सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सूरसागर विधायक श्रीमति सूर्यकंता व्यास ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि फोटोग्राफी का अपना अलग ही महत्व है, एक अच्छी फोटो पूरी कहानी बयां करती है साथ ही उन्होंने पेंटिंग की लगी प्रदर्शनी को भी सहारा। वही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मेहरानगढ़ फोर्ट के महाप्रबंधक जगत सिंह राठौड़ ने कहा कि फ़ोटोग्राफ़ी कला भी अन्य कलाओं की तरह अपनी विशिष्ठ पहचान रखती है, फोटो खींचने के लिए बहुत से आयामों को ध्यान में रखना चाहिए जिससे उसकी सुंदरता और बढ़े।
सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के सेवानिवृत उप अधीक्षक आनन्द राज व्यास ने भी बताया कि सोसाइटी की तरफ से हर साल होने वाले यह कार्यक्रम अपना अलग ही महत्व रखता है, वही अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वरिष्ठ फोटोग्राफर शिवजी जोशी ने सभी को विश्व फोटोग्राफी दिवस कि बधाई देते हुए इसकी कला और महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के शुरुआत में सरस्वती पूजन के बाद संस्था के अध्यक्ष रामजी व्यास ने अतिथियों का स्वागत किया और संस्था की गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला।
संस्थान के सचिव राजेश जोशी ने बताया कि स्वामी कृष्णानंद स्मृति सभागार, गड्डी में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में अरु-स्वाति व्यास(रंगकर्मी), इश्राकुल इस्लाम माहिर (साहित्यकार), डॉ अनूपराज पुरोहित (शास्त्रीय संगीत), प्रेमकुमारी जोशी(जागृति जन सेवा संस्थान), कामाक्षी आचार्य(अंतरराष्ट्रीय वुशू पदक विजेता), विजेन्द्र जायलवाल (वरिष्ठ फोटोग्राफर) एवं सिद्धेश्वर ब्यावला मंडली संस्था का सम्मान किया।
ईस्टर्न फाउंडेशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर के अध्यक्ष प्रदीप्ता दास ने बताया कि इस पेंटिंग प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में केशव वर्णोति और मनोज कुमार सांधा थे, वही अजय सिंह राजपुरोहित और टीकम खंडापा कॉर्डिनेटर थे।
इस्टर्न फाउण्डेशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर के अध्यक्ष प्रदीप्ता दास ने बताया कि वरिष्ठ चित्रकार अवार्ड हेमंत कुमार शर्मा , इशिता सोनी, मुस्कान सेठ, वरिष्ठ मेरिट अवार्ड डॉली मेहता, प्रीती माहेश्वरी, स्टूडेंट्स अवार्ड में संजय मोबारसा, तेजस्वनी भाटी , रागिनी चौहान, रिया भाटी , स्टूडेंट मेरिट अवार्ड अचल सोनी, सिद्धि राजपुरोहित, नक्षत्र दत्त का सम्मान किया गया ।
इस कार्यक्रम में रङ्गमलहार का बिजेता मुतासिर क्वाज़ी प्रथम पुरस्कार ,खुसबू अरोरा द्वितीय पुरस्कार, रागिनी चौहान
को तृतीय पुरस्कार के रूप में पुरष्कार दिएगए।
इस प्रदर्शनी में अनुराधा अरोरा, चिराग जोशी, मोनिका राठौर, रश्मि परिहार, दीक्षा बोराणा, अक्षिता अरोरा, किरण कुमारी, विजय श्री माथुर , पप्पू कुमार गर्ग, हिमांशी राठौर, रोहित सुंदेशा, डिंपल बोराणा, लक्ष्मीप्रिया रौल, निर्जला, मनिला जैन, कृष्ण चनद्र रौल, दिशा व्यास, हर्षिता , डॉ अख्लेश्वर माथुर, दीपक व्यास, पूजा जोशी, ख़ुशी व्यास, शालिनी सिंह, दिव्यांशु चौधरी अर्शी फेम ने प्रमुख भाग लिया था।
अतिथियों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओ को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विगत 16 जुलाई को रंगमल्हार चाय केतली पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर मोनिका पुरोहित, पंकज पुरोहित, जितेंद्र पुरोहित, राहुल फोफलिया, ओम प्रकाश कल्ला, सत्यनारायण केवलिया, अमित व्यास, रमेश सिसोदिया, कन्हैया लाल पुरोहित, सुनील पुरोहित ‘ ढबसा ‘, भागीरथ वैष्णव, राजेश फोफालिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।
अंत में सोसाइटी के सर्वेश जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया और मंच का संचालन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व अधिकारी प्रमोद सिंघल ने किया।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।