
रिपोर्ट लालू भदौरिया
डेरापुर कानपुर देहात। थाना क्षेत्र की सीमा बीबापुर के निकट शुक्रवार की सुबह सिकंदरा निवासी ऑटो चालक का शव पुलिस ने बरामद किया था। परिजनों द्वारा दिए प्रार्थना पत्र पर सी ओ शिवा ठाकुर और थाना पुलिस ने एसओजी के साथ मिल कर तीन हत्यारों को धर दबोचा।
मीडिया के सामने अपराधियों को पेश करते हुए पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्री बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि मृतक के भाई रोहित पुत्र स्व0 कैलाश निवासी ग्राम वार्ड नं0-8 शास्त्री नगर सिकन्दरा ने बताया कि गुरुवार की रात्रि बुकिंग के बहाने उनके भाई को ऑटो सहित घर से २५ किलोमीटर दूर हत्या की गई थी।
उक्त मामले में तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 111/2023 धारा 302/120B IPC दर्ज कर आरोपी कन्हैया पाण्डेय पुत्र दयाशंकर पाण्डेय निवासी नेतराम गली कस्बा पुखरायां और प्रदीप कुमार पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम माचा थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात व 01नफर अभियुक्ता पंजीकृत किया गया था । जिसमे थाना डेरापुर व सर्विलांस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबिर की खास सूचना पर 24 घण्टे के अन्दर ग्राम कैरामऊ मोड़ के हाइवे के पास थाना क्षेत्र डेरापुर से गिरफ्तार किया गया।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















