
अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली सद्भावना की शपथ
झुंझुनूं,(सुरेश सैनी)पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयन्ती के अवसर पर नगर परिषद में शुक्रवार को सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलवाई । उल्लेखनीय है कि 20 अगस्त को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 20 अगस्त को राजकीय अवकाश के कारण शुक्रवार को सद्भावना दिवस मनाया गया। इस दौरान समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, भाषा व धर्म का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने तथा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद को बातचीत व संवैधानिक माध्यम से सुलझाने की शपथ ली।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















