जोधपुर: फ्राॅडस्टर द्वारा भेजे गये लिंक पर क्लिक करते ही खाते से निकले रूपये, परिवादी को रिफण्ड करवाये

0
19

प्रतीकात्मक चित्र 

जोधपुर, 18 अगस्त। जिला पुलिस अधीक्षक, जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्रसिंंह ने बताया कि परिवादी श्री मनमोहनसिंह, निवासी सेखाला पुलिस थाना शेरगढ़ के मोबाईल फोन पर फ्राॅडस्टर द्वारा भेजा गया एक लिंक आया, लिंक पर क्लिक करते ही परिवादी के बैंक खाते से रूपये कट गये। इस संबंध में परिवादी ने 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते साइबर सैल द्वारा 19,500 रूपये की राशि फ्राॅडस्टर के बैंक खाते में होल्ड करवा दी। पुलिस थाना शेरगढ़ द्वारा कोर्ट से रिफण्ड ऑर्डर करवाकर परिवादी को 19,500 रूपये रिफण्ड करवाने में सफलता प्राप्त की हैं।

कार्यवाही का विवरण –

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि श्री हरजीराम, उप अधीक्षक पुलिस, साइबर सैल, जोधपुर ग्रामीण के निकट सुपरविजन में साइबर सैल, जोधपुर ग्रामीण में कार्यरत पुखराज व दयालसिंह कॉनि. द्वारा 1930 के जरीये साइबर पुलिस पोर्टल पर दर्ज परिवादी श्री मनमोहनसिंह, निवासी सेखाला, पुलिस थाना शेरगढ़ की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुये संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से वार्ता तथा पत्राचार कर 19,500 रूपये की राशि फ्राॅडस्टर के बैंक खाते में होल्ड करवा दी गई तथा पुलिस थाना शेरगढ़ के सुरजाराम काॅनि. व महेन्द्र काॅनि. द्वारा कोर्ट से रिफण्ड ऑर्डर करवाकर परिवादी को 19,500 रूपये रिफण्ड करवाने में सफलता प्राप्त की हैं। जिला पुलिस अधीक्षक ने साईबर फ्राड के बचाव के लिए निम्नलिखित सावधानियाॅ रखने की अपील की हैेः-

साइबर क्राईम/फ्राॅड की घटना होने पर 1930 पर काॅल/cybercrime.gov.in पर लाॅगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करावे।

1. ओटीपी/पिन/सीवीवी नंबर शेयर नहीं करें।

2. ऑनलाईन अकान्ट्स/नेटबैंकिग के Alphanumeric special character के साथ complex पासवर्ड रखें।

3. नाम/मोबाईल नंबर/जन्मतिथि को पासवर्ड नहीं बनाये।

4. लाॅटरी/कैशबैक/रिफण्ड/जोब्स/गिफ्ट इत्यादि ऑनलाईन प्रलोभनों से सावधान रहें।

5. यूपीआई पिन व क्यूआर कोड स्कैन का प्रयोग केवल भुगतान करने के लिए किया जाता है, न कि धन राशि प्राप्त करने के लिये।

6. सोशल मीडिया अकाउन्ट्स पर Two step verification/Two factor authentication ऑन रखें।

7. कस्टमर केयर के नंबर कभी भी गुगल से सर्च नहीं करें, केवल आधिकारिक वेबसाईट से प्राप्त करें।

8. मोबाईल डिवाईस का GPS/Bluetooth/NFC/hotspot/WiFi आवश्यक होने पर ही ऑन रखे।

9. अनजान लोगों से प्राप्त होने वाली वीडियो काॅल रिसीव नहीं करें और नही फ्रेन्ड रिक्वेस्ट स्वीकार करें।

10. पब्लिक WiFi में ऑनलाईन शापिंग या बैकिंग ट्रांजक्शन नहीं करें।

11. अनजान क्यूआर कोड स्केन/लिंक पर क्लिक नहीं करें।

12. अनजान व्यक्ति के कहने पर Remote access Apk Anydesk, Teamviewer, Airdrop, Meadmin, Airminer इत्यादि एप्लिकेशन इन्स्टाॅल या डाउनलोड नहीं करें।

13. Automatic forwarding एप्लीकेशन इन्स्टाॅल या डाउनलोड नहीं करें।

14.Whatsapp, instagram, facebook, truecaller की DP में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम वर्दी पहने फोटो या किसी परिचित व्यक्ति का फोटो दिखाई देने पर तत्काल विश्वास नहीं करें। कोई भी लेनदेन करने से पूर्व परिचित व्यक्ति से काॅल कर सत्यापन करें।

15. ऑनलाईन सोशल साईट पर पर्सनल फोटो/वीडियो शेयर नहीं करें।

16. Like/review/ratings के नाम पर घर बैठे रूपये कमाने के लालच में नहीं आवे और नही invest करें।

17. आरबीआई द्वारा स्वीकृत बैकिंग/नाॅन बैकिंग वित्तिय संस्थानों के अधिकृत लाॅन ऐप से ही लाॅन लेवें।

18. गलत या धोखे से गलत व्यक्ति के खाते में यूपीआई से धनराशि ट्रांसफर होने पर www.npci.org.in पर

ऑनलाईन शिकायत दर्ज करें। ’’सावधानी ही सुरक्षा है’’

 

साइबर सैल टीम-

इस कार्यवाही में पुखराज काॅनि. 8104159869, दयालसिंह काॅनि. 8764859790 साइबर सैल व सुरजाराम काॅनि, महेन्द्र काॅनि. पुलिस थाना शेरगढ़, जोधपुर ग्रामीण की मुख्य भूमिका रही हैं।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।