मिठाई व्यवसायी के सूने मकान से 35 लाख के आभूषण व नगदी चोरी मिठाई व्यवसायी के सूने मकान से 35 लाख के आभूषण व नगदी चोरी Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
11
youth-died-after-falling-into-the-well

मिठाई व्यवसायी के सूने मकान से 35 लाख के आभूषण व नगदी चोरी

  • बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों की तलाश में जुटी पुलिस
  • फुटेज से पहचान के प्रयास

जोधपुर,मिठाई व्यवसायी के सूने मकान से 35 लाख के आभूषण व नगदी चोरी। शहर के सूरसागर स्थित सुखराम नगर में किराए पर रहने वाले एक मिठाई व्यवसायी के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर 35 लाख के स्वर्णभूषण और 45 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। गांव से लौटने पर चोरी का पता लगा। इस बारे में अब मिठाई व्यवसायी ने सूरसागर थाने में मामला दर्ज करवाया है। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो संदिग्ध युवक देखे गए हैं जिनकी बारे में पुलिस पड़ताल में जुटी है। एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि मूलत: बालोतरा जिले के मंडली थानान्तर्गत साथुणी पुरोहितान हाल सुखराम नगर मकान 103 में किराए पर रहने वाले बजरंगसिंह पुत्र मूलसिंह राजपुरोहित पेशे से मिठाई व्यवसायी है। उनका कारोबार अहमदाबाद में चलता है। अभी वे कपड़े की दुकान सरदारपुरा मेें खोलने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में वे परिवार सहित जोधपुर आए हुए थे।

पढ़ें पूरी खबर यहां- मजबूत सड़क तंत्र से प्रशस्त होगा मिशन-2030 का मार्ग-मुख्यमंत्री

14-15 अगस्त की रात को उनका घर सूना था और परिवार के लोग पैतृक गांव गए हुए थे। 16 अगस्त को लौटे तो मुख्य द्वार के ताले टूटे मिले। अंदर सारे कमरों के ताले तोडऩे के साथ अलमारी और बक्सों के भी ताले टूटे होने के साथ सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर घर से सोने की 35 ग्राम चेन,ब्रेसलेट 40 ग्राम,कड़ा 50 ग्राम,10 रिंग 70 ग्राम,लॉकेट 20 ग्राम,रखड़ी सेट 40 ग्राम,शीशफू ल 24 ग्राम,टूसी 30 ग्राम,बाजूबंद जोड़ी 80 ग्राम,कानों के टौप्स 20 ग्राम,बाली 10 ग्राम,अंगूठी 10 ग्राम,बड़ी अंगुठियां 50 ग्राम एवं गले का हार 40 ग्राम के साथ चांदी के एक किलो आइटम जिनमें अंगुठियां, बिचुडियां,पायलें,कंदोरा के साथ एक राडो की घड़ी एवं 45 हजार की नगदी चुरा ले गए। एसआई सुरेश कुमार के अनुसार उनके घर पर कैमरे नहीं लगे हैं। मगर आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बाइक पर दो संदिग्ध युवक नजर आए हैं। इस बारे में अब पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में गहन अनुसंधान चल रहा है। पुलिस की टीमों को लगाया गया है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here