फलोदी -प्रथम जिला स्तरीय जनसुनवाई, जनसुनवाई कक्ष में टोकनवार क्रम से बुलाए जाने की नवीन पहल

0
19

*टोकन सिस्टम से प्रत्येक परिवादी का प्रशासन के साथ होगा सीधा संवाद- जिला कलक्टर*

 

*प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए विभिन्न विभागों को निर्देश जारी*

 

*जन सुनवाई में 42 प्रकरण दर्ज*

 

फलोदी,17अगस्त/नवगठित फलोदी जिले की प्रथम जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार, 17 अगस्त को पंचायत समिति सभागार में जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

 

जिला कलक्टर श्री संधू ने बताया कि प्रथम जिला स्तरीय जनसुनवाई में अभिनव पहल करते हुए टोकन की व्यवस्था की गई। जिससे कि प्रत्येक परिवादी का प्रशासन के साथ सीधा संवाद स्थापित हो सकेगा । जिसकी समस्याओं की सुनवाई कर त्वरित समाधान तथा निस्तारण सुनिश्चित कर सुशासन उपलब्ध कराया जा सकें।

 

गुरुवार को जन सुनवाई में प्रत्येक आवेदकों को एक टोकन प्रदान किया गया। इलेक्ट्रॉनिक टोकन मशीन व डिस्प्ले के माध्यम से आवेदकों को जनसुनवाई कक्ष में टोकनवार क्रम से बुलाए जाने की व्यवस्था की गई। पश्चात जन सुनवाई कक्ष में टोकनवार आवेदकों को उनकी समस्या सुनने के लिए बुलाया गया। इस दौरान जनसुनवाई कक्षा के बाहर बैठने की समुचित व्यवस्था की गई जिसे आमजन को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

 

जनसुनवाई में राजस्व विभाग के 8, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 6,पंचायतीराज विभाग के 7,पुलिस विभाग, श्रम विभाग एवं रसद विभाग के 1-1,शिक्षा और सार्वजनिक निर्माण विभाग के 3-3, समाजिक न्याय एवं अधिकारिता एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के 2-2, विद्युत विभाग के 4 एवं नगर पालिका फलोदी एवं बाप के 8 प्रकरण दर्ज किए गए। प्राप्त प्रकरणों पर चर्चा की गयी और त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

 

जनसुनवाई में नगरपालिका चेयरमैन श्री पन्नालाल व्यास, जिला पुलिस अधीक्षक श्री विनीत बंसल, उपखंड अधिकारी श्रीमती अर्चना व्यास, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद फलोदी श्री नारायण लाल सुथार, जिला उद्योग अधिकारी श्रीमती अंजुला आसदेव ,जिला परिवहन अधिकारी श्री भारत जांगिड़ एवं जिला स्तरीय अधिकारी गण तथा जिले के समस्त उपखंड व पंचायत समिति के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।