टूर एण्ड ट्रेवल एजेेंसी और ईमित्र संचालकों से लूट डकैती वाले तीन बदमाश गिरफ्तार टूर एण्ड ट्रेवल एजेेंसी और ईमित्र संचालकों से लूट डकैती वाले तीन बदमाश गिरफ्तार Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
15
three-miscreants-arrested-for-robbing-tour-and-travel-agency-and-emitra-operators

टूर एण्ड ट्रेवल एजेेंसी और ईमित्र संचालकों से लूट डकैती वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

कुड़ी फलोदी में भी की लूटपाट, मारपीट

जोधपुर,टूर एण्ड ट्रेवल एजेेंसी और ईमित्र संचालकों से लूट डकैती वाले तीन बदमाश गिरफ्तार। शहर की बासनी पुलिस ने तीन डकैतों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने बाइक पर घर जा रहे एक टूर एंड ट्रेवल्स व ई मित्र संचालक को बोलेरो गाड़ी में सवार होकर रोका फिर उनके साथ मारपीट कर कलेक्शन की राशि करीब 1.40 लाख रुपए लूटपाट की। पकडे गए बदमाशों ने जोधपुर कमिश्नरेट व जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र में लूट व डकैती करने की वारदातों को स्वीकारा है। पुलिस पकडे गए गिरोह से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही लूटे गए माल की बरामदगी के प्रयास कर रही है। पकडे गए बदमाशों में से दो के खिलाफ पूर्व में जोधपुर कमिश्नरेट के बासनी,शास्त्रीनगर व लूणी थाने में 3/25 आर्म्स एक्ट, आगजनी,लूट,अपहरण कर हत्या करने व षडयंत्र रचकर जानलेवा हमला कर रूपए लूटने के मामले दर्ज है।

ये भी पढ़ें- लोरेंस के नाम से धमकी देकर फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

बासनी थानाधिकारी जितेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि चार माह पूर्व 22 अप्रैल को टूर एंड ट्रेवल्स व ईमित्र की दुकान का संचालन करने वाले राकेश कुमार यादव अपनी दुकान बर्रा नगर से कलेक्शन की राशि मनी ट्रांसफर के एिल 1 लाख 40 हजार रुपए लेकर बाइक पर अपने घर की तरफ जा रहे थे तब बोलेरो में सवार होकर आए बदमाशों ने उसे रोककर मारपीट कर रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पीडि़त युवक की रिपोर्ट पर बासनी थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों केे खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस बीच पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ व डीसीपी पश्चिम गौरव यादव ने उक्त लूट के मामले में लम्बे समय से फरार चल रहे बदमाशों को जल्द से जल्द पकडऩ़े के निर्देश दिए। जिसकी पालना करते हुए एडीसीपी पश्चिम चंचल मिश्रा व एसीपी पश्चिम जयदेव सियाग के सुपरविजन में बासनी थानाधिकारी जितेंद्र सिंह राठौड़ ने बदमाशों को पकडने के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया।

ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव में निःशक्तजनों को मतदान के लिए मिलेगी व्हील चेयर

टीम में शामिल एसआई जेठाराम, सांगरिया चौकी प्रभारी एएसआई भीमसिंह,साइबर सेल पश्चिम हैड कांस्टेबल प्रेम चौधरी,बासनी थाना के कांस्टेबल दलाराम, नरेंद्र सिंह व महिला कांस्टेबल सुमन ने आसूचना संकलन करने के साथ ही पुराने चालानसुदा बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही विभिन्न सेवाप्रदाता कंपनियों के डीटीएच डाटा संकलित कर उनका गहनता से विश्लेषण किया। पुलिस टीम ने लगातार भरसक प्रयास करते हुए मुखबिरी तंत्र के जरिए शास्त्रीनगर थाना अंतर्गत सेक्टर 7 निवासी राहुल सिंह पुत्र गगन सिंह,बासनी के महादेव नगर ललित पुत्र जयरूपराम पटेल और देचू के कोलू पाबुजी मोती सिंह पुत्र रेवतसिंह को दस्तयाब कर पूछताछ की तो उन्होंने 22 अप्रैल को मोटरसाइकिल सवार ईमित्र संचालक राकेश कुमार यादव के साथ मारपीट कर 1.40 लाख रुपए से भरा बैग लूटने की वारदात स्वीकार की। जिसके बाद बासनी थाना पुलिस ने तीनों बदमाशों को बापर्दा गिरफ्तार किया है।

कुड़ी व फलोदी में ज्वैलर से भी लूटपाट

प्रारंभिक पूछताछ में बदमाशों ने बताया है कि कुड़ी भगतासनी में सेक्टर 7 में ज्योति ज्वैलर्स के संचालक की स्कॉर्पियों के सामने बोलेरो गाड़ी लगाकर ज्वैलर की गाड़ी पर सरियों व डण्डों से हमला कर सोने व चांदी से भरा बैग लूटने का प्रयास किया था। पूछताछ में बदमाशों ने बताया है कि उन्होंने फलोदी क्षेत्र में 28 अप्रैल को मोखेरी के पास हाईवे पर ज्वैलरी का काम करने वाले पुखराज सोनी से मारपीट कर ज्वैलरी व रुपए लूटे थे।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here