युवक पिस्टलमय मैगजीन के साथ गिरफ्तार
किशोर ने वाटसअप स्टेट्स पर लगाई हथियार सहित फोटो
जोधपुर,युवक पिस्टलमय मैगजीन के साथ गिरफ्तार। शहर की बासनी पुलिस ने अवैध पिस्टलमय मैगजीन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक बालक को भी संरक्षण में लिया गया है। उसने अपनी हथियार के साथ एक फोटो का स्टेटस पर लगाया। थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने बुधवार की रात में कृष्णा नगर सांगरिया निवासी सवाईराम पुत्र राजूराम बंजारा को बासनी सोनामुखी नगर सांगरिया में संदिग्ध घूमते पकड़ा।
ये भी पढ़ें- एम्स अस्पताल में फर्जी पुलिस वाला बनकर स्टाफ को तंग करने वाला गिरफ्तार
उसकी तलाशी लिए जाने पर पास में एक पिस्टलमय मैंगजीन बरामद की गई। एक किशोर को भी संरक्षण में लिया गया है। उसने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर डाली थी। किशोर ने अपने वाटसएप स्टेट्स पर फोटो को डाला। तब पुलिस की साइबर टीम को पता लगने पर उसे संरक्षण में ले लिया गया। हथियार बरामदगी की कार्रवाई में एसआई रीना आदि शामिल थे।
खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















