
हरदोई से संवाददाता रवि प्रकाश शुक्ला खास रिपोर्ट
हरदोई पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देशन में चलाये जा रहे ऑपरेशन ऑल आउट के तहत एएसपी पूर्वी व सीओ सिटी के नेतृत्व में कोतवाली शहर पुलिस द्वारा 3 शातिर चोरों को 3 लाख इलैक्ट्रानिक सामान कीमत करीब 03 लाख रुपये (एक ड्रोन कैमरा, तीन डिजिटिल फोटो कैमरा, एक वीडियो कैमरा, वीडियो मिक्सिंग सिस्टम व अन्य उपकरण) बरामद।
घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 13.08.2023 को श्री आदर्श सिंह पुत्र शिववीर निवासी मो0 ऊँचाथोक, कोतवाली शहर द्वारा थाने पर तहरीर दी गयी कि उनकी महिमा कलर लैब एंड शादी कार्ड के नाम से नगर पालिका परिषद हरदोई में दुकान है, पूर्व में दुकान में काम करने वाले कामगारों द्वारा दुकान का ताला तोड़कर उससे कैमरें, ड्रोन, मिक्सिंग कम्प्यूटर, बैटरी चार्जर आदि इलैक्ट्रानिक सामान चोरी कर ले गये। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 569/23 धारा 380 भादिव बनाम आयुष, गौरव व अन्य साथी पंजीकृत किया गया।
चोरी की इस घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा ऑपरेशन ऑल-आउट के तहत टीमों को गठित कर लगाया गया, पुलिस टीम द्वारा विवेचना के तमाम पहलुओं की गहनता से जांच कर पतारसी-सुरागरसी, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया एवं नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मुखबिरों को मामूर किया गया इसी क्रम में दिनांक 15.08.2023 को कोतवाली शहर पुलिस टीम थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चेकिंग व वांछित अपराधियों की तलाश में मामूर थी, तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि चोरी के वांछित अभियुक्त रद्देपुरवा से बावन रोड़ की ओर जाने वाली नहर पटरी के किनारे खडे है, जिनके पास कुछ सामान भी मौजूद है। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर वहां पर मौजूद 03 व्यक्तियों को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया, हिरासत में लिये गए व्यक्ति से उसका नाम व पता पूछने पर आयुष दीक्षित उर्फ उदित दीक्षित पुत्र सुरेन्द्र दीक्षित निवासी हर्रई थाना टडियांवा, गौरव सिहं पुत्र अनूप सोमवंशी निवासी मझरेहता
• कालोनी पिहानी चुंगी कोO देहात हरदोई ज्ञात हुआ। जिनके कब्जे से एक अदद ड्रोन कैमरा, तीन अदद डिजिटिल फोटो कैमरा, एक अदद वीडियो कैमरा व वीडियो मिक्सिंग सिस्टम, एक अदद बैटरी मय चार्जर बरामद किया गया।
पूछताछ का विवरण: कोतवाली शहर पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये अभियुक्तों से बरामद
सामान के विषय में गहराई से पूछताछ की गई तो ज्ञात हुआ कि अभियुक्त नगर पालिका परिषद स्थित महिमा कलर लैब एंड शादी कार्ड नामक दुकान में पूर्व में काम करते थे, काम छोड़ने के • उपरांत पकड़े गए तीनों अभियुक्तों द्वारा मौका पाकर रात्रि में दुकान की कुंडी तोड़कर यह बरामद इलैक्ट्रानिक सामान चोरी किया गया था। अभियुक्तों को उनकी जुर्म व धाराओं से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी का विवरण- 1. एक अदद ड्रोन कैमरा
2. तीन अदद डिजिटिल फोटो कैमरा
3. एक अदद वीडियो कैमरा व वीडियो मिक्सिंग सिस्टम
4. एक अदद बैटरी मय चार्जर
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता:-
1. आयुष दीक्षित उर्फ उदित दीक्षित पुत्र सुरेन्द्र दीक्षित निवासी हर्रई थाना टडियांवा, हरदोई
2. गौरव सिंह पुत्र अनूप सोमवंशी निवासी मझरेहता पो० सकतपुर थाना को0 शहर, हरदोई
3. आकाश वर्मा पुत्र विनोद कुमार निवासी महेन्द्र नगर कालोनी पिहानी चुंगी को देहात हरदोई
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय एस आई प्रमोद कुमार पाल
एस आई मुईन अहमद खाँ कांस्टेबल सुशील कुमार पटेल प्रशान्त सोनकर,हिमांशू चौधरी
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















