
जोधपुर, शहर में स्वतंत्रता दिवस पर मारवाड़ तिरंगा जीप रैली का आयोजन किया गया।राजस्थान जीप क्लब जोधपुर और उड़ान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में इस रेली ने शहवासियो का ध्यान आकर्षित किया। उड़ान फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि रैली में एक पेड़ राष्ट्र के नाम,पर्यावरण संरक्षण,जल बचाओ,कन्या भ्रूण हत्या बंद हो,महिलाओं का सम्मान हो, रक्त दान करने जैसे विभिन्न सामाजिक मुद्दों का जागरूकता संदेश भी दिया गया। आरजेसी के नवरत्न सिंह ने बताया कि इस रैली में हर घर तिरंगा लगाने की जागरूकता का संदेश भी दिया गया।
रैली शहर के प्रमुख मार्ग से होकर गणेश मंदिर पर संपन्न हुई। जहाँ देश भक्ति के जयकारों के साथ आमजन सम्मलित हुए व राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर महंत महेश अबोटी,गजेंद्र सिंह,दुष्यंत व्यास,अजिश पिल्लई, राजेश भाटी,दिगज सिंह,अक्षय परिहार,शुभम,मनीष गौड़,प्रतीक सोनी,पंकज सिंह,कुणाल धनाडिया, निलेश सोनी,निर्भीक डोयल,देव कच्छवाहा,राहुल ओझा व अन्य मोजूद थे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















