स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति गीतों पर झूमा शहर, शहर में तिरंगे छाए, राष्ट्रप्रेम की उठी लहर

0
16

शिक्षण संस्थानों, संगठनों सहित शहर भर में आजादी की 77वीं वर्षगांठ पर हुए अनेकों कार्यक्रम

जोधपुर. देश 77वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है. 15 अगस्त 1947 को हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी. ये दिन स्वतंत्रता सेनानियों और भारत माता के वीर सपूतों को समर्पित है, जिन्होंने हंसते-हंसते देश के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी थी.

स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह उम्मेद राजकीय स्टेडियम में मनाया गया। सम्भागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा ने ध्वजारोहण किया। परेड़ निरीक्षण के बाद मार्च पास्ट की सलामी ली और 91 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। शहर में शिक्षण संस्थाओं, कार्यालयों, संगठनों सहित कई स्थानों पर अनेक आयोजन हुए। तिरंगा लहराया। देशभक्ति गीतों-राष्ट्रगान के साथ रंगारंग आयोजनों की धूम रही।

कांग्रेस कार्यालय सोजती गेट पर झण्डा रोहण कर सलामी दी गई। उक्त समारोह में पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी, उत्तर जिला अध्यक्ष सलीम खान, दक्षिण जिला अध्यक्ष नरेश जोशी, शहर विधायक मनीषा पंवार, महापौर कुंती परिहार, उप महापौर अब्दुल करीम जॉनी सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

श्री बालाजी पब्लिक स्कूल शिक्षण संस्थान के संस्थापक उमेश चौधरी ने झंडारोहण किया। देशभक्ति गीत पर नन्हीं छात्रा फिजा परवीन ने मनमोहक प्रस्तुति देकर राष्ट्रप्रेम से सभी को भावविभोर कर दिया।

कलेक्ट्रेट परिसर में झंडारोहण कर सलामी दी गयी, इस मौके महिलाओं ने राष्ट्र गीत गया।

दीनी ऐलान व छठी शरीफ के अब्दुल सलीम कादरी ने चीरघर कार्यालय पर झंडा फहराया वहीं संचालनकर्ता साजिद परवेज ने भारत के वीर सपूतों की कुर्बानी पर उदबोधन दिया।

सरदारपुरा स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में झण्डारोहरण किया गया। जगदीश धाणदिया सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सरदारपुरा से भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाल कर उत्सव मनाया गया।

राजकीय बालिका बम्बा स्कूल में रंगारग कार्यक्रम आयोजित किया गया, पार्षद जावेद ने झंडारोहण किया।

नवीन जोधाणा जागरूक मंच के साजिद खान, नसीम अली रँगरेज सहित टीम ने नई सड़क चोराहे पर 11 हजार तिरंगे चिन्ह आमजन को वितरण किये।

इसी तरह व्यापार संघ, संगठन एवं शिक्षण संस्थाओं ने झंडारोहण कर देश का 77वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया। शहर में चारों तरफ तिरंगे छाए नजर आए।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।